Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Mehndi Oil Benefits: स्ट्रेस रिलीफ से लेकर रूम फ्रेशनर तक, जानिए मेहंदी तेल के फायदे
भारत के साथ और भी कई देशों में शादी या कोई शुभ अवसर, त्योहारों बिना मेहंदी के अधूरे ही होते हैं। हर महिला को अपने हाथों पर मेंहदी लगाना बहुत पसंद है। मेहंदी आपके हाथों को रंगने और सुंदर दिखाने के अलावा भी कई चीजों में काम आता है। लेकिन क्या आपको पता है मेंहदी का तेल भी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
मेहंदी का तेल न सिर्फ आपके मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने में मदद करता है बल्कि इसके अन्य कई फायदे हैं। आइए जानते हैं मेंहदी का तेल आपके लिए किस तरह फायदेमंद साबित हो सकता है।

मेंहदी तेल के फायदे
1. मेहंदी का रंग गाढ़ा करने में मददगार
मेहंदी के तेल में नीलगिरी का तेल, नींबू का रस और चीनी जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो आपके मेहंदी के रंग को गाढ़ाकरने में मदद करते हैं। स्किन पर मेहंदी का तेल लगाने पर मेंहदी का रंग काला हो जाता है, जिससे वो ज्यादा खूबसूरत नजर आता है।
2. स्किन को करें मॉइस्चराइज
मेहंदी के तेल को अक्सर स्किन के लिए मॉइस्चराइजर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। मेहंदी के तेल में मौजूद एशेंसियल ऑयल आपकी स्किन को हाइड्रेट और पोषण देने में मदद करते हैं, जिससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और चिकनी महसूस होती है।
3. मूड बूस्टर
अरोमाथेरेपी के लिए मेहंदी के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप टेंशन में है या फिर उदास महसूस कर रहे हैं, तो मेहंदी के तेल का थोड़ा सा उपयोग आपको आराम दे सकता है या आपके मूड को बूस्ट कर सकता है।
4. बेहतर नींद के लिए
रिलेक्स फील करने या अच्छी स्किन पाने के लिए भी आप अपने नहाने के पानी में मेहंदी के तेल की कुछ बूंदों को मिला सकते हैं। यह न सिर्फ आपके मूड को अच्छा करेगा बल्कि बेहतर नींद दिलाने में भी मदद करेगा।
5. खुजली की समस्या से राहत
मेहंदी एसेंशियल ऑयल खुजली और ड्राई त्वचा को कम करने के लिए भी जाना जाता है। आप इसे अपने मॉइश्चराइजर क्रीम में मिलाकर भी लगा सकते हैं।
6. रूम फ्रेशनर
मेहंदी के तेल को आप कमरे में खुशबू के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कमरे में होने वाले किसी भी बदबू को खत्म करने के लिए यह एक बेहतरीन तरीका है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
