Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
Menstrual Hygiene: आप भी घंटो गुजार देती हैं एक सैनिटरी पैड पर, यहां जाने कितने घंटों में बदलना चाहिए पैड
कई लड़कियां और महिलाएं अपने पीरियड के दौरान एक ही पैड को कई घंटों तक पहन कर रखती हैं। लेकिन एक ही सैनिटरी पैड को 5 से 6 घंटे से ज्यादा समय तक पहने रहने से आपके स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
लंबे समय तक एक ही पैड पहने रहने से आपके योनि में रेशेज, जलन, खुजली, जैसे समस्या हो सकती है। एक पैड में पीरियड के समय ज्यादा ब्लड फ्लो सोखने की क्षमता नहीं होती है, जिस कारण फ्लो बढ़ने से आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में वर्ल्ड मेंसुरेशन हाइजीन डे के मौके पर जानते हैं कि लंबे समय तक एक पैड का इस्तेमाल करने से आपको क्या-क्या समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

1. यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन
एक ही पैड को बहुत देर तक पहनने से भी यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। पीरियड में ब्लड फ्लो बैक्टीरिया यूरिन के रास्ते पर भी बढ़ सकते हैं, जो इंफेक्श का कारण बन सकता है।
2. योनि में बदबू की समस्या
पीरियड्स का ब्लड, जब लंबे समय तक हवा के संपर्क में रहता है, तो एक अजीबो-गरीब गंध उतपन्न हो जाती है। बहुत देर तक एक ही पैड पहनने से दुर्गंध पैदा होने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे आप असहज महसूस करते हैं।
3. . इंफेक्शन होने का खतरा
पीरियड के समय खून के लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण आपके योनि में एक नम वातावरण बन जाता है, जो बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है। बैक्टीरियल बढ़ने से संक्रमण हो सकता है, जिसके कारण आपक योनि में इंफेक्शन या यूरिन इंफेक्शन भी हो सकता है।
4. टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम
पीरियडके दौरान एक ही पैड को ज्यादा देर तक पहने रहने से भी टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम हो सकता है। टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम एक गंभीर बै्क्टीरियल इंफेक्शन है जिसका तुरंत इलाज न किया जाए तो यह खतरनाक भी हो सकता है। लंबे समय तक एक ही पैड पहनने से इस संक्रमण के विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है।
5. स्किन में जलन
एक ही गीले और गंदे पैड को लंबे समय तक इस्तेमाल करने से आपकी स्किन में जलन, रेडनेस, खुजली या चकत्ते की समस्या हो सकती है। अगर आपकी स्किन संवेदनशील है तो यह समस्या आपको ज्यादा परेशान कर सकती है।
6. बेचैनी और रिसाव
एक ही पैड को बहुत ज्यादा समय तक पहनने से आपको असुविधा हो सकती है, क्योंकि पैड संतृप्त हो सकता है और अपने सोखने की क्षमता को खो सकता है। इससे ब्लड ओवर फ्लो भी हो सकता है, जिसके कारण आपके कपड़ों पर दाग लग सकते हैं और आगे शर्मिंदगी भी हो सकती है।
अपने पीरियड्स के दौरान आराम, स्वच्छता और समग्र स्वास्थ्य को हेल्दी बनाएं रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने सैनिटरी पैड को 5 से 6 घंटे में बदले, और जरूरत पड़ने पर और जल्दी भी बदल सकते हैं। ताकि किसी भी तरह की समस्या से खुद को सुरक्षित रख पाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











