Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
महिलाओं को अपने पीरियड्स के दौरान इन बातों से बचना चाहिए, वर्ना होगी परेशानी
महिलाओं के द्वारा मासिक धर्म उनके स्वास्थ्य और स्वच्छता को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। उनके शरीर को इस दौरान काफी आराम की जरूरत होती है, जिसका अत्यंत ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। पीरियड के दौरान कई तरह के संक्रमण होने का डर होता है। इसको रोकने के साथ-साथ अस्थायी और पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। महिलाओं को इस दौरान अपना बहुत ख्याल रखने की जरूरत होती है। आइये जानते हैं, पीरियड (Menstrual hygiene day 2023) के दौरान महिलाओं को ऐसे कौन कौन से काम है जिनसे बच कर रहना चाहिए, जिसके कारण उनके स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव ना पड़े-

-आपको पीरियड के दौरान सैनिटरी पैड का यूज या फिर टैम्पोन का यूज अधिक वक्त तक इस्तेमाल ना करें। इनका यूज आपको कई घंटों तक नही करना चाहिए। इससे इनफेक्शन की समस्या हो सकती है, इसके साथ रैशेज और खुजली भी आपको हो सकती है।
-पीरियड के दौरान अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव करने से बचना चाहिए। हो सकता है कि पीरियड की वजह से आप थोड़ी सुस्त हो, लेकिन अपने रूटीन वर्क में आपको रहना चाहिए। अपना जिम जाना या फिर रोज करने वाली एक्सरसाइज करें।

-पीरियड के दौरान आप बहुत सुस्त और थकी हुई महसूस करती हैं, इसके लिए आपको एनर्जी की जरूरत होती है। इसलिए अपने खाने को ना छोड़े, जैसे आप रोज खाना खाती है, वैसे ही खाना खाएं, इससे आपका एनर्जी मिलती है, जो आपके शरीर के लिए काफी जरूरी है। हेल्दी खाना इस दौरान खाएं। पौष्टिक खाना आपके शरीर को ऊर्जा देता है, जिससे आपकी थकावट दूर होगी।

केमिकल युक्त वेजाइनल वॉश से पीरियड के दौरान अपने प्राइवेट पार्ट्स को साफ करने से बचें। इससे आपको आराम होने के बजाए दूसरी अन्य समस्याएं हो सकती है। इसके लिए आप नॉर्मल साबुन का इस्तेमाल कर सकती है, जो कैमिकल युक्त ना हो। आज के टाइम में हर्बल साबुन भी मौजूद है, उनका यूज आप कर सकती हैं।

पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे शरीर की संवेदनशीलता बढ़ जाती है। इसी वजह से वैक्सिंग या शेविंग से बचना चाहिए।
डेयरी प्रोडक्ट से पीरियड के दौरान दूर रहें। अगर आपको अपने शरीर में कैल्शियम की जरूरत होती है, दूध, पनीर और दही जैसी डेयरी चीजें आपके पेट में ऐंठन कर सकती है। इसके साथ ही शरीर में सूजन भी आ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











