Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Menstrual Cup Side Effects: मेंस्ट्रुअल कप का गलत इस्तेमाल प्राइवेट पार्ट को कर सकता है जख्मी, ऐसे यूज करें
menstrual cup side effects :वक्त के साथ हर चीज में सुविधाएं बढ़ गई हैं। पहले जहां महिलाएं माहवारी के दौरान दाग-धब्बों और लीकेज की समस्या से बचने के लिए कपड़े का इस्तेमाल किया करती थी। वहीं धीरे-धीरे सेनेटरी पैड का इस्तेमाल होने लगा। अब पीरियड्स में महिलाओं की सुविधा के लिए मेंस्ट्रुअल कप जैसे प्रोडक्ट अवेलेबल है।
लेकिन पीरियड के दौरान मेंस्ट्रुअल कप महिलाओं के लिए कितने फायदेमंद हैं इसकी जानकारी होना भी जरूरी है। आइए जानते हें माहवारी के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले मेंस्ट्रअल कप के फायदे और नुकसान।

क्या होता है मेंस्ट्रुअल कप?
मेंस्ट्रुअल कप भी सेनेटरी पैड और टेम्पोन की तरह इस्तेमाल में आने वाला पीरियड हाइजीन प्रोडक्ट है, यह सिलिकॉन रबड़ या लेटेक्स से बने छोटे कप के आकार का होता है। पीरियड के समय इसे वजाइना में इन्सर्ट किया जाता है, जिसमें पीरियड ब्लड इक्ट्ठा होता है। मार्केट में यह अलग-अलग साइज में अवेलेबल है।
कितनी देर तक कर सकते है इस्तेमाल
कई लोगों का मानना है कि पीरियड के दौरान एक दिन में 4-5 पैड बदलने की जरुरत होती है जबकि मेंस्ट्रुअल कप को एक बार इन्सर्ट करके आप 10 से 12 घंटे रख सकते हैं। लेकिन ये सिक्के का एक ही पहलू है, जरुरी बात यह है कि आप अगर मेंस्ट्रुअल कप को बिना स्टरलाइज्ड किए घंटों तक इस्तेमाल में लेती हैं तो आप इंफेक्शन का शिकार बन सकती है। इससे बचने के लिए आपको एक ही मेंस्ट्रुअल कप को अत्यधिक यूज करने से बचना होगा।
कब मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?
- ट्रैवल के दौरान इसका इस्तेमाल रिस्की हो सकता है। इसके फुल होने से ओवर फ्लो हो सकता है और लीकेज की प्रॉब्लम बढ़ सकती है।
- अगर आपने फैमिली प्लानिंग के लिए IUD लगवा रखी हैं, तो एक्सपर्ट इसके साथ मेंस्ट्रुअल कप यूज करने की सलाह नहीं देते।
- अगर यूज करते हुए मेंस्ट्रुअल कप वजाइना में फंस गया है तो से जबरदस्ती निकालने की जगह डॉक्टर से कॉन्टेक्ट करें।
मेंस्ट्रुअल कप यूज करने का सही तरीका
- मेंस्ट्रुअल कप यूज करने से पहले सही साइज का पता करें।
- कप का साइज अपनी उम्र, ब्लड फ्लो और सर्विक्स की लंबाई के हिसाब से सलेक्ट करें।
- यूज करने से पहले हैंडवॉश करें।
- वजाइना में इंसर्ट करने के बाद इसके एयरटाइट बनाने के लिए गोल-गोल घुमाएं, फिर वजाइना को टच करके देखें कि कम्फर्टेबल है या नहीं।
- रियूज से पहले उबालकर इसे अच्छे से स्टारलाइज्ड करें।
मेंस्ट्रुअल कप के नुकसान
जबरदस्ती कप निकालने या ओवरयूज करने से भी कुछ नुकसान हो सकते है जैसे:
- बैक्टीरियल इंफेक्शन
- टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम और
- डिस्चार्ज जैसी समस्याएं हो सकती है।
मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करने वालों के लिए जरुरी बातें
- मेंस्ट्रुअल कप 6 से 12 घंटे तक ही यूज करना चाहिए।
- इसे हटाने में देरी का मतलब है कि हैवी फ्लो लीकेज होना।
- इसे हटाने से पहले भी प्रॉपर हैंडवॉश करें।
- पहली उंगुली और अंगूठे की मदद से इसे आराम से निकालें।
- सील जब उंगुली के प्रेशर से खुल जाएं तब ही इसे निकालें।
- कप अगर वेजाइना के अंदर फंस जाए, तो उसे जबरदस्ती खींचकर न निकालें।
- कभी भी कप निकालने के लिए तेज धार वाली या पेंसिल जैसी चीज को इंसर्ट न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
