Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
8 घंटे नींद, 4K कैलोरी खाना और टेलर स्विफ्ट के गाने, दुनिया के छठे अमीर आदमी मार्क जुकरबर्ग का ऐसा है रुटीन
Meta CEO Mark Zuckerberg Daily Routine: मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में अपनी दैनिक दिनचर्या के बारे में बताया है। वे सुबह उठकर क्या करते हैं, दिन कैसे बिताते हैं, कैसे गाने सुनते हैं। दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति होने के बावजूद, मार्क जुकरबर्ग का दिन सुबह 8 बजे शुरू होता है और वे बहुत नॉर्मल लाइफस्टाइल जीते हैं।

मॉर्निंग में करते हैं टेक चेक
अरबपति अपने दिन की शुरुआत अपने फोन पर फेसबुक, मैसेंजर और व्हाट्सएप चेक करते हैं। इस दौरान वे डिजिटल वर्ल्ड में कई मिनट बिताते हैं। हालांकि, मार्क जुकरबर्ग ने ये स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया पर उतना समय नहीं बिताते हैं जितना बिताना चाहिए। इसकी वजह से होने वाले स्ट्रेस पर भी खुलकर बात की।
हर दिन 4000 कैलोरी
जुकरबर्ग सप्ताह में तीन से चार बार जिउ-जित्सु और मिक्स्ड मार्शल आर्ट (MMA) सेशन का विकल्प चुनते हैं। ऐसे में इस मुश्किल ट्रेनिंग के लिए उन्हें एक दिन में 4,000 कैलोरी की आवश्यकता होती है। हालांकि उन्होंने कभी यह नहीं बताया कि वह नाश्ते, दोपहर के भोजन या रात के खाने में क्या खाते हैं।
एक ही कपड़े पहनते हैं
मार्क जुकरबर्ग अपनी अलमारी को सिंपल रखते हैं। यानी वे इसमें ज्यादा ऑप्शन नहीं रखते हैं। वे रोजाना एक ही तरह के पोशाक पहनतें हैं। उनका मानना हैं कि ऐसा करने से जरुरी निर्णय लेने के लिए मानसिक क्षमता बचाते है। ऐसा करने वाले वे अकेले नहीं हैं। स्टीव जॉब्स जैसी दूसरी कई सफल हस्तियों भी इसी थ्योरी को अपनाते है।
ऐसी है नाइट रुटीन
बिजी रहने के बावजूद, मार्क जुकरबर्ग अपनी पत्नी प्रिसिला चान के साथ और अपनी तीन बेटियों के लिए समय जरुर बिताते हैं। डेली रात को वो पढ़ते हैं या कोडिंग करते हैं। जिसके दौरान जुकरबर्ग टेलर स्विफ्ट गाने सुनते हैं। बच्चों को सुलाने से पहले यहूदी प्रेयर करते हैं।
अच्छी नींद के लिए स्लीप पैटर्न को करते हैं ट्रैक
मार्क जुकरबर्ग हर रात 8 घंटे पूरी नींद लेते हैं। अपनी स्लीप पैटर्न को ट्रैक करने के लिए ओरा रिंग का उपयोग करते हैं, इससे वे रात में एक अच्छी नींद ले पाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications