Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Milind Soman World Record: 60 की उम्र में यूरोप से अफ्रीका तक तैरकर रचा इतिहास, जानें मिलिंद का फिटनेस सीक्रेट
Milind Soman World Record: कहते हैं कि उम्र केवल एक संख्या है, लेकिन इस बात को हकीकत में कैसे जिया जाता है, यह मिलिंद सोमन ने एक बार फिर साबित कर दिया है। 60 की दहलीज पर खड़े भारत के 'आयरनमैन' मिलिंद सोमन ने समंदर की लहरों को चीरते हुए यूरोप से अफ्रीका तक का सफर तैरकर पूरा किया है। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य (Strait of Gibraltar) की चुनौतीपूर्ण लहरों के बीच 15 किलोमीटर की यह तैराकी न केवल शारीरिक शक्ति बल्कि अटूट मानसिक संकल्प की कहानी है। जब दुनिया रिटायरमेंट के बारे में सोचती है, तब मिलिंद सोमन महाद्वीपों के बीच की दूरी तैरकर पार कर रहे हैं। मिलिंद सोमन ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस उपलब्धि के बारे में बताया और अपनी खुशी जाहिर की। इसी बीच इंटरनेट पर लोगों के मन में ये जानने की जिज्ञासा उठ गई है कि 60 की उम्र में जब लोग आराम से जीवन बिताने के बारे में सोचते हैं उस उम्र में मिलिंद ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उनके फैंस अब अभिनेता के फिटनेस सीक्रेट के बारे में जानना चाहते हैं।

जिब्राल्टर जलडमरूमध्य: स्पेन से मोरक्को तक का साहसिक सफर
मिलिंद सोमन ने अपने इंस्टाग्राम पर इस रोमांचक उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 1 मई को स्पेन के टैरिफा से अपनी यात्रा शुरू की और मोरक्को के तट तक पहुंचे। लगभग 15 किलोमीटर जिसे सबसे संकरा बिंदु माना जाता है पर मिलिंद ने ये फतह हासिल की है। यह मार्ग अपने ठंडे पानी, तेज समुद्री धाराओं और भारी समुद्री यातायात के लिए जाना जाता है।
मिलिंद सोमन की इस उपलब्धि पर लोगों के रिएक्शन
जैसे ही मिलिंद सोमन ने अपनी इस उपलब्धि के बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की अपनी खुशी जाहिर की तो उनके फैंस की खुशी का ठिकाना न रहा। लोगों ने दिल खोलकर बधाई दी। मिलिंद ने पोस्ट में लिखा- 1 मई को, मैंने यूरोप से अफ्रीका तक, जिब्राल्टर जलडमरूमध्य को पार करते हुए, स्पेन के टैरिफा से मोरक्को के तट तक, सबसे कम दूरी यानी 15 किमी की दूरी तैरकर तय की। बहुत ही खूबसूरत तैराकी! उनके इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- 60 साल की उम्र में ज्यादातर लोग अपनी गति धीमी कर देते हैं। मिलिंद सोमन ने महाद्वीपों को पार करने का विकल्प चुना। दूसरे ने लिखा- क्या गजब की हस्ती और प्रेरणास्रोत हैं वो! और बहुत से लोगों ने बधाई दी।
क्या है मिलिंद सोमन का फिटनेस सीक्रेट?
अक्सर लोग पूछते हैं कि मिलिंद इस उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं? उनका फिटनेस मंत्र बहुत सरल और प्राकृतिक है:
नो जिम पॉलिसी: मिलिंद सोमन भारी वजन उठाने या जिम जाने के बजाय बॉडीवेट एक्सरसाइज, रनिंग और स्विमिंग पर भरोसा करते हैं।
नंगे पैर दौड़ना (Barefoot Running): वे अक्सर नंगे पैर दौड़ते हैं, उनका मानना है कि इससे शरीर का संतुलन और प्राकृतिक शक्ति बनी रहती है।
चीनी से तौबा (No Refined Sugar): वे रिफाइंड शुगर और प्रोसेस्ड फूड से पूरी तरह दूर रहते हैं। उनकी डाइट में फल, मेवे और सादा घर का खाना शामिल होता है।
मानसिक दृढ़ता: मिलिंद का मानना है कि फिटनेस शरीर से पहले दिमाग में शुरू होती है।
ठंडे पानी से नहाना: मिलिंद के दिन की शुरुआत ही ठंडे पानी से नहाकर होती है इसके अलावा वो अपने आपको नेचर के करीब रखते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
