Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Milk vs Curd: दूध या दही, किस डेयरी प्रोडक्ट में होता है ज्यादा कैल्शियम?
Milk vs. Curd: कई लोग दूध पीना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोगों को दही से बनी लस्सी पीना खूब पसंद हैं। दोनों चीजों के अपने-अपने फायदे हैं। दूध सर्दियों में अच्छा लगता है, तो वहीं दही के बिना गर्मियां नहीं कटती है। इन दोनों में ही कैल्शियम खूब पाया जाता है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाएं रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा कैल्शियम हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रोल, लिंप डिजीज से भी शरीर को स्वस्थ रखता है।
लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दूध और दही दोनों में से किसमें अधिक कैल्शियम होता है और आपके लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है? कई लोगों को इस बात को लेकर कंफ्यूजन रहता है कि आखिर दूध और दही दोनों में से ज्यादा बेहतर और फायदेमंद क्या है? आइए जानते है।

कैल्शियम के मामले में कौन है आगे?
बता दें, हर तरह से दूध में दही से ज्यादा कैल्शियम होता है। 100 ग्राम दूध में लगभग 125 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। जबकि, 100 ग्राम दही में 85 मिलीग्राम कैल्शियम मौजूद होता है।
विटामिन किसमें है ज्यादा?
दूध और दही दोनों में ही विटामिन बी-12 और विटामिन-ए मौजूद होता है। एक कप फैट फ्री दही और दूध दोनों में लगभग 8 फीसदी मात्रा विटामिन बी-12 और 2 फीसदी मात्रा विटामिन-ए की होती है। वहीं 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को एक दिन में कम से कम 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी-12 और 1.3 मिलीग्राम विटामिन-ए लेने की सलाह दी जाती है। अगर विटामिन की बात करें तो दूध और दही दोनों ही काफी हेल्दी होते है।

कैलोरी किसमें ज्यादा है?
दूध और दही में कैलोरी की बात करें तो 250 मिलीलीटर फैट फ्री दूध में लगभग 90 कैलोरी और 9 ग्राम प्रोटीन होता है। वहीं, एक कप फैट फ्री दही में 98 कैलोरी और 11 ग्राम प्रोटीन होता है। इससे ये साफ है कि दही में दूध की अधिक कैलोरी और प्रोटीन मौजूद होता है इसलिए दही सेहत को दूध से ज्यादा फायदा पहुंचाती है।
दूध और दही में क्या है ज्यादा बेहतर?
हालांकि, दूध और दही दोनों ही अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं, लेकिन अगर दूध और दही में तुलना की जाए तो दही दूध के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद और हेल्दी होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
