Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
मेटास्टेटिक ब्रेस्ट कैंसर से मिस इंडिया 2017 रिंकी चकमा’ का हुआ निधन, इस डरावने कैसर के लक्षण और बचाव जाने
Rinky Chakma Death Reason : मिस इंडिया त्रिपुरा 2017 रिंकी चकमा का ब्रेस्ट कैंसर के वजह से निधन हो गया। रिंकी की पिछले 2 सालों से कैंसर से जंग लड़ रही थी। उनका कैंसर फेफड़ों और ब्रेन तक फैल गया था। जिसकी वजह से रिंकी को ब्रेन ट्यूमर की समस्या भी हो गई थी। जिसे मेडिकल टर्म में मैलिग्नेंट फाइलोड्स ट्यूमर भी कहते है। जिसके बाद उन्होंने इस बीमारी से निजात पाने के लिए सर्जरी भी करवाई थी।
लंबी बीमारी से लड़ते हुए रिंकी चकमा ने 29 फरवरी को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आइए जानते हैं क्या होता है मेटास्टेटिक ब्रेस्ट कैंसर?

क्या होता है मेटास्टेटिक ब्रेस्ट कैंसर?
मेटास्टेटिक ब्रेस्ट कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर में अचानक खतरनाक बदलाव देखने को मिलते हैं। इन बदलावों को समझने से इसका शुरूआती अवस्था में पता लगाकर काफी हद तक इस कैंसर के खतरे को टाल सकते हैं। मेटास्टेटिक ब्रेस्ट कैंसर का पता कैंसर के सबसे डरावनी स्टेज यानी चौथे स्टेज पर मालूम चलती है। इसके लक्षणों को इग्नोर करना आपकी जिंदगी पर भारी पड़ सकता है।
मेटास्टेटिक ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण
- हड्डियों, जोड़ों, कमर या पेडू में असहनीय दर्द
- शरीर के कई हिस्सों पर आसामान्य गांठें
- गर्दन, बगल, कॉलरबोन और स्तन के आसपास सूजन
- सांस लेने में कठिनाई
- छाती में हर वक्त दर्द
- वजन एकदम से गिरना
- भूख में कमी
- थकान और कमजोरी
- याददाश्त में कमी
- सिर में जोर का दर्द

कैसे बचें
ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल बहुत जरुरी है, इसके लिए इन चीजों का ध्यान रखें।
- वजन नियंत्रित रखें
- शराब और ध्रूमपान से दूरी
- रेग्युलर फिजिकल एक्टिविटी
- योग
- मेडिटेशन
- हेल्दी डाइट का सेवन (हरी सब्जियों और ताजे फलों को डाइट में शामिल करें)
कौन थी रिंकी चकमा?
रिंकी चकमा ने 2017 में नार्थ ईस्ट ऑडिशन में फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा का ताज अपने नाम किया था। मिस इंडिया में त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व करते हुए रिंकी फाइनलिस्ट बनीं। रिंकी चकमा का जन्म 1994 में त्रिपुरा के अगरतला में एक आर्मी अफसर के घर हुआ था। उनके परिवार में मां पायल भोवमिक के अलावा उनकी 2 बहनें और 1 भाई है। उन्होंने त्रिपुरा लॉ कॉलेज से अपनी स्नातक पूरी की थी।रिंकी के पास डबल सिटीजनशिप थी, उनके पास भारत के अलावा अमेरिका की नागरिकता थी। रिंकी की कुल नेटवर्थ 1 करोड़ रुपये थीं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications