Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक बीमारी की चपेट में आए मिथुन चक्रवर्ती, जानेंं इस बीमारी के बारे में सबकुछ
Mithun Chakraborty Health News : बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिथुन की सेहत को लेकर कोलकाता के हॉस्पिटल ने और डॉक्टर्स की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि मिथुन इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर का स्ट्रोक उनके ब्रेन में पाया गया है।
दरअसल, मिथुन को उनके दाहिने हिस्से में कमजोरी की वजह से अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर्स को मिथुन की इस बीमारी के बारे में पता चला। फिलहाल मिथुन डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उनका इलाज चल रहा है।
आइए जानते हैं इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक बीमारी के बारे में और इससे जुड़े सवालों के जवाब।

इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक बीमारी क्या है?
दरअसल, इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक बीमारी है एक तरह का स्ट्रोक है, यह ब्रेन के ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट पैदा करती है। दिमाग में ब्लड फ्लो के धीमे होने की वजह से ब्रेन में ऑक्सीजन और दूसरे पोषक तत्व ठीक से नहीं पहुंच पाते जिससे ब्रेन में डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी कंडीशन में अगर सही समय पर उपचार न मिला, तो मस्तिष्क की नसें डैमेज होने लगती हैं और फिर लकवा हो जाता है।
इस्केमिक स्ट्रोक के लक्षण
- आंखों से ठीक से दिखाई न देना
- चेहरे, हाथ या पैरों में सुन्नता या कमजोरी
- चलने-फिरने में दिक्कत होना
- बोलने में परेशानी या बात को समझने में कठिनाई
- बिना वजह सिरदर्द
इस्केमिक स्ट्रोक के कारण
- बढ़ती उम्र
- शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल
- हाइपरटेंशन
- अनहेल्दी लाइफस्टाइल
- स्मोकिंग
- शुगर
- हार्ट प्रॉब्लम
स्केमिक स्ट्रोक- यह सबसे आम है जो कि ब्रेन में ब्लड पहुंचाने वाली नसों में ब्लॉकेज के कारण होता है, यह ब्लॉकेज फैटी डिपॉजिट या फिर दूसरे कारणों से हो सकता है।
हैमोरेजिक स्ट्रोक - यह स्ट्रोक तब आता है जब दिमाग में खून ले जाने वाली नसें फट जाती है जिससे ब्रेन में रक्त का स्त्राव हो सकता है।
स्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक से बचाव
- अपनी लाइफ स्टाइल में थोड़े से बदलाव करके आप इस बीमारी को होने से रोक सकते हैं।
- हेल्दी फूड को अपने मेन्यू में शामिल करें
रोज एक्सरसाइज करें।
- एल्कोहल और तंबाकू को बिल्कुल छोड़ दें।
- ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को नियमित योगा और वॉक से कंट्रोल में रखें।
किन बातों का रखना चाहिए ध्यान
इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक एक इमरजेंसी है, अगर आपको थोड़ा भी लगता है कि आप इसके शिकार हो रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आपका थोड़ा सा सतर्क रहना आपकी जान बचा सकता है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए संबधित बीमारी के एक्सपर्ट से सलाह लें और उनके द्वारा दिए गए सुझावों का पालन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
