Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Mithun Chakraborty : सीने में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती हुए मिथुन चक्रवर्ती, जानें ऐसा होने की वजह
Mithun Chakraborty Health News : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर, मिथुन चक्रवर्ती के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती को शनिवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक्टर के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह बेचैनी महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
हालांकि, एक्टर की हालात को लेकर कोई ताजा अपडेट सामने नहीं आया है। आइए जानते हैं कि सीने में दर्द के पीछे क्या वजह हो सकती है।

सीने का दर्द यानी हार्टअटैक ?
अचानक जब सीने में दर्द होता है तो हार्ट अटैक का डर सताने लगता है। कई बार ये डर सच साबित होता है, लेकिन कई बार ये जरूरी नहीं होता कि चेस्ट पेन की वजह हार्ट संबंधी परेशानी ही हो। इसके कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं। कई बार लोगों को अलग अलग दिशा में सीने में दर्द होता है। कुछ लोगों को तेज और कुछ लोगों से हल्का दर्द भी महसूस हो सकता है। ये अलग-अलग इंसान और परिस्थितियों पर निर्भर करता है। हालांकि ये जानना जरूरी है कि सीने में दर्द किन वजहों से होता है।
सीने में दर्द के हो सकते हैं ये कारण
- सीने में दर्द होता है तो हार्ट अटैक का डर सताने लगता है। हार्ट अटैक के वक्त ब्लड वेसेल्स फट जाती हैं जिससे चेस्ट में पेन होने लगता है।
- पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या होने पर भी कई बार सीने में दर्द की समस्या होने लगती है और गैस ब्लॉक हो जाती है।
- मांसपेशी या हड्डियों की वजह से भी छाती में दर्द होने लगता है। कई बार हड्डी टूटने या ज्यादा एक्सरसाइज करने, पसलियों के तनाव में आने पर भी दर्द होने लगता है।
- कई बार फेफड़ों संबंधी परेशानी होने पर भी छाती में दर्द होने लगता है। निमोनिया या फिर फेफड़ों के आप-पास सूजन आने पर भी दर्द होता है।
- पथरी होने, छाती में जलन होने या पेट में अल्सर की समस्या होने पर भी कुछ लोगों को सीने में दर्द की शिकायत होने लग जाती है।
- मानसिक तनाव या फिर पैनिक अटैक आने पर भी सांस लेने में परेशानी और घबराहट होती है और कई बार छाती में दर्द हो सकता है।

कैसे पहचानें कि ये हार्ट अटैक का दर्द है या सामान्य दर्द
सीने में दर्द हो तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि कौन सा दर्द नॉर्मल है और कब आपको मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत है। हार्ट अटैक का बड़ा लक्षण सीने में दर्द होना है। एक्सपर्ट्स की मानें तो हार्ट अटैक के वक्त जब सीने का दर्द होता है तो ये दर्द जबड़ों, गर्दन और बाएं हाथ की ओर फैलता है। जब आप कुछ काम करते हैं या हिलते है तो दर्द बढ़ जाता है। नॉर्मल पेन में ऐसा नहीं होता। हार्ट अटैक का पेन चेस्ट में फैला हुआ लगता है यानि काफी एरिया में होता है। जबकि नॉर्मल पेन कई बार एक ही जगह पर हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
