Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
5 रूपए का ये फल सेहत के लिए नहीं है अमृत से कम, फायदे जान खाना शुरु कर देंगे आप
Monkey Jack Fruit Health Benefits : हमारे आसपास ऐसे कई फल हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर होने के बावजूद लोगों के बीच खासे लोकप्रिय नहीं हैं। ऐसा ही एक फल है बड़हल, जिसे बड़हर, मंकी फ्रूट, आर्टोकार्पस लकूचा, धेउ, लकुच और दाहे के नाम से भी जाना जाता है। दिखने में बेडौल आकार का बड़हल कटहल की फैमिली से आता है, लेकिन इसका स्वाद खट्टा और मीठा होता है।
इस फल की खासियत यह है कि यह फल सिर्फ बरसात के मौसम में ही मिलता है। बाजार में इस नायाब से फल की कीमत मात्र 5 रुपये है, लेकिन बेशुमार औषधीय गुण के वजह से यह फल बेशकीमती है। आइए जानते है इसे खाने के फायदे।

इन कुदरती गुणों से भरपूर है बड़हल
एक्सपर्ट के मुताबिक, बड़हल या मंकी फ्रूट जिंक, कॉपर, आयरन, मैंगनीज, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, एंटी वायरल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल आदि गुणों से भरपूर होता है। इसका नियमित सेवन करने से शरीर की गर्मी से निजात मिलती है। साथ ही लिवर को ताजगी देने का भी काम करता है। यही नहीं, बड़हल का फल ही नहीं इसके बीज भी सेहत के लिए असरदार माने जाते हैं। हालांकि बड़हल को जरूरत के अधिक खाना नुकसानदायक भी हो सकता है।
तनाव दूर करे
बड़हल का सेवन करने से तनाव को दूर करने में भी मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व ब्लड सर्कुलेशन को बैलेंस करते हैं जो आपको टेंशन फ्री रखने में मदद कर सकता है। इसका नियमित सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है।

एंटी-एजिंग से भरपूर
एक्सपर्ट के मुताबिक, बड़हल का फल एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जोकि त्वचा को झुर्रियों से बचाने का काम करता है। यह त्वचा के घाव, स्किन एजिंग जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में भी असरदार माना जाता है। इसके लिए बड़हल के पेड़ की छाल को सुखाकर पाउडर बना लें। इसके बाद इसे लगाने से घाव जल्दी ठीक हो जाता है। इसके इस्तेमाल से आपकी उम्र तो बढ़ेगी पर स्किन जवां रहेगी।
हीमोग्लोबिन बढ़ाएं
बड़हल में मौजूद आयरन और अन्य पोषक तत्व शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने में कारगर माने जाते हैं। यदि आप नियमित रूप से बड़हल खाते हैं तो शरीर में खून की कमी से होने वाली बीमारी एनीमिया से भी बचा जा सकता हैं। इसके अलावा इस फल में मौजूद पोषक तत्व खून को साफ करने का भी काम करते है।
लिवर को रखे हेल्दी
एक्सपर्ट के मुताबिक, बड़हल में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो लिवर का बेहतर ख्याल रखते हैं। इसका सेवन आप कच्चा और पका दोनों तरह से कर सकते हैं। इसका नियमित सेवन करने से लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा टालता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
