Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत
Who Should Avoid Curd: मानसून का मौसम आते ही गर्मी तो कम हो जाती है लेकिन कई सारी बीमारिअपने पैर पसार लेती हैं। दरअसल, इस मौसम में हमारी पाचन शक्ति पहले के मुकाबले कमजोर हो जाती है। ऐसे में खानपान में की गई छोटी-सी लापरवाही भी पेट खराब, गैस, अपच, सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है। यही वजह है कि इस मौसम में कई चीजों की खाने की मनाही होती है और उन्हीं में से एक है दही। इसमें भले ही प्रोबायोटिक और पोषक तत्व पाए जाते हैं लेकिन इन 5 लोगों को बरसात में दही न खाने की सलाह आयुर्वेद भी देता है। आइए आप भी जान लें कहीं लिस्ट में आप या आपका कोई चाहने वाला तो नहीं।

1. कमजोर पाचन शक्ति वाले लोग
जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर हो, अक्सर गैस, अपच, पेट फूलना या एसिडिटी की समस्या रहती हो उन्हें मानसून में दही खाने से बचना चाहिए। बारिश के मौसम में पाचन धीमा हो जाता है, जिससे दही कुछ लोगों के लिए भारी साबित हो सकता है और पेट संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

2. सर्दी, खांसी और गले की समस्या से परेशान लोग
अगर किसी को सर्दी-खांसी और जुकाम या गले में इंफेक्शन की समस्या है तो मानसून के मौसम में उन्हें दही खाने से परहेज करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार दही कफ बढ़ाने वाला माना जाता है, जिससे गले और श्वसन संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
3. जोड़ों के दर्द और गठिया (Arthritis) के मरीज
जिन लोगों को जोड़ों में दर्द और गठिया की समस्या है तो उन्हें भी मासून में दही नहीं खानी चाहिए। दरअसल, बारिश के मौसम में नमी बढ़ने से जोड़ों का दर्द पहले से ज्यादा महसूस हो सकता है। ऐसे में कुछ लोगों में दही का सेवन सूजन या अकड़न की परेशानी बढ़ा सकता है।
4. बार-बार वायरल या फंगल इंफेक्शन होने वाले लोग
मानसून में बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं। यदि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है या आपको बार-बार इंफेक्शन होता है, तो बासी या ठीक से स्टोर न किया गया दही नुकसान पहुंचा सकता है। हमेशा ताजा और स्वच्छ दही ही खाएं।
5. अस्थमा या एलर्जी से पीड़ित लोग
जिन लोगों को अस्थमा की बीमारी है या सांस लेने में तकलीफ या एलर्जी की समस्या रहती है, उन्हें बरसात के मौसम में दही का सेवन नहीं करना चाहिए या सीमित मात्रा में करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications