Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Madhuri Dixit बनाए ऑयल फ्री प्याज वाले पकोड़े, वजन घटाने वालों के लिए बेस्ट है ये रेसिपीज
Madhuri Dixit Shared Onion Bhajiya Recipe: बारिश के मौसम में गरमा-गरम पकौड़े के साथ मसालेदार चाय मिल जाएं तो बारिश का मला दोगुना बढ़ जाता है, लेकिन कई लोग इस मौसम में अपने फेवरेट पकौड़ों को खाने से
सिर्फ इसलिए मुंह मोड़ देते है, क्योंकि ये डीप फ्राइड होने के साथ ही कैलोरीज से भरपूर होते हैं। अगर आप भी प्याज के पकौड़े या भजिए के शौकीन है, तो हम आपके लिए सीधे माधुरी दीक्षित की रसोई से हेल्दी पकौड़े बनाने की रेसिपीज लाएं हैं।

जी हां, एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी प्याज के पकौड़े खाना बेहद पसंद करती हैं। माधुरी को खाना बनाने का शौक भी है और वह अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर रेसिपीज की वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार माधुरी दीक्षित ने बेटे रयान और पति श्रीराम नेने के साथ मिलकर प्याज की भाजी तैयार की, वो भी चार अलग-अलग तरीकों से। माधुरी ने डीप फ्राइड, शैलो फ्राइड, एयर फ्राइड और बेक्ड तरीके से पकौड़े बनाना शेयर किया है। ये तरीके उनके लिए बेस्ट हैं जो पकौड़े तो खाना चाहते हैं लेकिन तेल होने के कारण नहीं खा पाते हैं। उनके लिए माधुरी की ये रेसिपी बिल्कुल परफेक्ट है। तो चलिए जानते है कि बारिश में कैसे ऑयल फ्री पकौड़ों का मजा लिया जा सकता है।

एयर फ्रायर में पकौड़े बनाने के फायदे-नुकसान
माधुरी ने बताया कि कैसे एयर फ्रायर में बने पकौड़ों में तेल कम होता है और वो हेल्दी होते हैं। हालांकि इनकी क्रिस्पीनेस कम होती है और बनाने में ज्यादा समय लग जाता है। एयर फ्रायर में खाना गरम हवा के इस्तेमाल से पकाया जाता है। इसमें प्रयोग होने वाला तेल डीप फ्राइड पकोड़े के मुकाबले बेहद कम यूज होता है। एयर फ्रायर से खाने में केमिकल रिएक्शन कम होते हैं।
इनमें पके हुए पकोड़े तले हुए पकौड़ों के मुकाबले खाने में काफी हल्के लगते हैं, इसलिए इनको खाने से पेट में एसिडिटी और खट्टी डकार जैसी समस्या नहीं होती है। इसके अलावा, इससे बिजली की खपत भी कम होती है। आप इसमें पकौड़े के अलावा फ्रेंच फ्राईज, समोसा, पूरियां, कचौड़ी, या नगेट्स जैसी फ्राइड चीजें आसानी से पका सकते हैं और खा सकते हें।

बेक्ड पकौड़ों खाने के फायदे
माधुरी ने बताया वहीं बेक्ड किए गए पकौड़े में तेल कम लगता है और ये सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन काफी देर तक बेक्ड होने के कारण इनका आकार और स्वाद थोड़ा अलग हो जाता है। वहीं बात करें तेल में तले हुए पकौड़ों की तो इनका स्वाद और बनावट थोड़ा बदल सा गया था।
हालांकि, बेक करके बनाया गया खाना, सबसे हेल्दी कुकिंग में से एक होता है। बेक्ड फूड में कैलोरी कम होता है। कम मात्रा में तेल इस्तेमाल होने की वजह से इसमें हार्ट रिस्क भी पैदा नहीं होता। यदि आप किसी हेल्दी डाइट के शौकीन है, तो बेक्ड फूड और बेकिंग आपके लिए खाना पकाने की सबसे बेस्ट स्टाइल है।
डीप-फ्रायड फूड खाने से सेहत को पहुंचता है नुकसान
तला हुआ भोजन खाने में भले ही स्वादिष्ट लगता है, लेकिन इसे खाने के अधिक नुकसान हैं, खासकर बारिश के मौसम में। इस भोजन में अत्यधिक कैलोरी, कोलेस्ट्रॉल और फैट होता है। बारिश में ज्यादा ऑयली फूड खाने से आपका हाजमा भी बिगड़ सकता है। इसके अलावा नॉर्मली, डीप फ्रायड चीजें खाने से मोटापा, दिल के रोग, मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर आदि होने की संभावना बढ़ जाती है।
ये देखिएं रेसिपी-
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
