Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
देहरादून में डेंगू का कहर! मानसून शुरू होते ही मिले 112 मरीज, कैसे करें बचाव?
Dengue cases Rise in Dehradun : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अप्रैल से अब तक राज्य में 112 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं, जिनमें अकेले 86 मामले देहरादून से हैं। स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा है और डेंगू मरीजों के लिए विशेष वार्ड बनाए गए हैं। विभागीय टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि समय पर इलाज हो सके।
मानसून में बारिश का पानी मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल होता है, खासकर एडीज मच्छरों के लिए जो डेंगू फैलाते हैं। ये वही मच्छर होते हैं जो डेंगू वायरस को फैलाते हैं। इसलिए बारिश के मौसम में सतर्कता बेहद जरूरी है। देहरादून नगर निगम ने सभी वार्डों में फॉगिंग अभियान तेज कर दिया है।

मानसून के साथ मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में जानें कैसे बारिश में डेंगू से बचें।
डेंगू के लक्षण (Symptoms of Dengue)
- तेज बुखार
- सिरदर्द
- आंखों के पीछे दर्द
- मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द
- उल्टी या मतली
- शरीर पर लाल चकत्ते (rashes)
- थकान और कमजोरी
- प्लेटलेट्स की संख्या में गिरावट
डेंगू के मुख्य कारण (Causes of Dengue)
- एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से
- साफ पानी में जमा हुआ पानी (कूलर, गमले, टायर, टंकी)
- बिना कवर पानी की टंकियां
- मच्छरदानी या रिपेलेंट का इस्तेमाल न करना
बारिश में डेंगू से बचने के उपाय (Prevention Tips)
- घर के आसपास गमले, कूलर, टंकी आदि में पानी जमा न होने दें।
- मच्छर काटने से बचने के लिए फुल स्लीव कपड़े पहनें।
- दिन में भी मच्छर काटते हैं, इसलिए सावधानी बरतें, मच्छरदानी और रिपेलेंट का उपयोग करें
- प्रशासन या नगर निगम द्वारा की जा रही फॉगिंग में सहयोग करें।
- किसी भी लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, स्वास्थ्य विभाग की सलाह मानें
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
