Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इस खास जूस को पीकर स्मृति ईरानी 20 घंटे तक करती है ताबड़तोड़ काम, कैबिनट मंत्री ने शेयर किया सीक्रेट
Smriti Irani Fitness Secret: स्मृति ईरानी राजनीति में काफी एक्टिव हैं और वो मौजूदा सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर हैं। स्मृति पॉलिटिक्स में आने के बाद से ही काफी बिजी रहती हैं। उन्हें अपने वर्क शेड्यूल की वजह से दिनभर में 20 घंटे तक काम करना पड़ता है। कई बार काम की व्यस्तता की चलते स्मृति को अपना खाना तक स्किप करना पड़ता है।
बिजी शेड्यूल के बावजूद भी स्मृति को हमेशा फील्ड पर एक्टिव और एनर्जेटिक ही देखा गया है। स्मृति ईरानी एक खास किस्म का जूस पीती हैं, जो उनका एनर्जी लेवल मैंटेन रखता हैं। आइए जानते हैं इस जूस के बारे में-

पीती है ये खास जूस
हाल ही में कर्ली टेल्स नामक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने बताया कि पॉलिटिशियन होने के नाते उन्हें 20 घंटे काम करना पड़ता है, जिसका असर सेहत पर भी पड़ता है। कभी-कभी वो पूरे दिन खाना ही नहीं खा पाती हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे में बहुत वास्तविक बनना पड़ता है। या तो आप अपने लुक या हेल्थ पर फोकस कर सकते हो या फिर फैमिली, पैरेंट्स या बच्चों पर। ऐसे में शरीर में एनर्जी के लिए वो सहजन की पत्तियों का जूस पीती हैं।
सहजन की पत्तियों का जूस पीने के फायदे
- सहजन के पत्तों के रस में सिलीमरिन जैसे कपाउंड होते हैं जो लिवर एंजाइम फंक्शन को बढ़ावा देते हैं। सहजन के पत्तों में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो एनीमिया दूर करता है।
- सहजन की पत्तियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड अच्छी खासी मात्रा में मौजूद होता है, जो दिल को बीमार बनाने वाले कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है।
- सहजन की पत्तियों में कई तरह की एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्री रेडिकल्स के प्रभावों को कम करके कैंसर जैसी बीमारी से बचाता है।
- सहजन की पत्तियों में आयरन, जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पदार्थ होते हैं जो दिमाग को तेज बनाने के साथ ही याददाश्त को बेहतर बनाता है।
- सहजन के पत्तों का रस का सेवन से थकान और कमजोरी दूर होती है।

सहजन की पत्तियों का जूस कैसे बनाएं (Moringa Leaves Juice Recipe)
- सहजन की पत्तियों का जूस बनाने के लिए आप सबसे पहले दो कप पानी गर्म करें।
- जब पानी उबलने लगे तो आप उसमें सहजन की पत्तियां डाल दें। आप चाहे तो सहजन की पत्तियां का पाउडर भी डाल सकते हैं।
- अब आप इस मिश्रण को तब तक उबाले जब तक यह उबलकर आधा ना हो जाए।
- फिर आप इसमें काली मिर्च पाउडर और काला नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
- आपका जूस तैयार हैं, जब यह ठंडा हो जाए तो इसे पी लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
