Latest Updates
-
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम
Morning Vs Evening Walk: किस समय वॉक करना होता है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? यहां जानें
Morning Walk Vs Evening Walk: अगर आप रोजाना वर्कआउट नहीं करते हैं, तो रोज वॉक करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना पैदल चलने से आप कई रोगों से दूर रहते हैं। रोज वॉक करने से वजन, हाई बीपी और शुगर, कोलेस्ट्रॉल आदि को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।
इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि हरेक व्यक्ति को रोज कम से कम 1 से 10 हजार कदम पैदल जरूर चलना चाहिए। वॉक करने को लेकर लोगों के अपने नियम है। अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोग सुबह के समय , तो वहीं कुछ शाम के समय वॉक करना पसंद करते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि किस समय वॉक करना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है?
आइए आपके इस कंफ्यूजन को सॉल्व करते हैं और आपको बताते हैं वॉक करने का सही समय और फायदे-

सुबह वॉक करने के फायदे
सुबह के समय टहलने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इससे स्टेमिना, लचीलापन और एनर्जी बढ़ती हैं। वहीं सुबह टहलने के बाद अपके मूड में सुधार होता है। सुबह एक घंटा भी हल्की तेज गति से तेज पैदल चलने से आप बॉडी क्लॉक सही तरीके से काम करती है। सुबह वॉक करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और धूप में समय बिताने से विटामिन डी भी मिलता है। सुबह वॉक करने से आलस भी दूर रहता है और शरीर एनजेर्टिक रहता है।
शाम को वॉक करने के फायदे
दोपहर के बाद एक्सरसाइज या वॉक करना बॉडी मसल्स के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस दौरान स्ट्रेस फ्री होकर आप वॉक को एन्जॉय करते हैं। रात में डिनर के बाद वॉक करने से अच्छी नींद आती है, एनर्जी लेबल भी बेहतर रहता है, मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है और भूख कम लगती है, जिससे वजन तेजी से कम होता है। एक थकान भरे दिन के बाद जब आप कुछ समय के लिए खुले आसमान में टहलने निकलते हैं तो काफी रिलैक्स महसूस होता है। अगर खाना खाने के बाद आप कुछ समय के लिए वॉकिंग करते हैं तो पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है और सारा खाना हजम भी हो जाता है।
सुबह या शाम कब करें वॉक
सेहत के लिए किस समय वॉक करना ज्यादा फायदेमंद है, यह आपके शेड्यूल पर निर्भर करता है। जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं निश्चित ही वे सुबह की सैर कर सकते हैं। इससे आपकी दिनचर्या बेहतर होती है। लेकिन अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो सुबह के समय बिजी शेड्यूल के वजह से वॉकिंग के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, तो आपको ईवनिंग वॉक पर जरुर जाना चाहिए। दोनों ही समय वॉक करना आपकी सेहत के लिए लाभकारी होता है। बस आपको ध्यान में यह रखना चाहिए कि रोज कम से कम 10 हजार कदम पैदल जरूर चलें। इसलिए वॉक जरूर करें, फिर चाहें शाम को करें या सुबह के समय।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











