Latest Updates
-
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम -
World Gratitude Day 2026: जिन्होंने हर सुख-दुख में दिया आपका साथ, उन्हें इन खूबसूरत संदेशों से कहें शुक्रिया -
किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? जानें कैसे करें कमी को पूरा -
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री
मच्छर भगाने वाले कॉइल भी सुला सकता है आपको मौत की नींद, ये है नुकसान और देसी बचाव के तरीके
दिल्ली में मच्छर भगाने वाला कॉइल जलाकर एक परिवार बंद कमरे में सोने चला गया। इससे कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भरने से सोते समय 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। गर्मियां आते ही घरों में मच्छर की समस्या बढ़ जाती हैं, अमूमन सभी लोग इस समस्या से बचने के लिए घरों में सोते समय कॉइल, अगरबत्ती या दूसरे रेप्लिकेंट का इस्तेमाल करने लगते हैं।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मच्छरों से निजात देने वाले ये कॉइल और अगरबत्ती के वजह से कई हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं साथ ही इससे निकलने वाले धुएं से जान तक जा सकती है। एक रिसर्च में पता चलता है कि मच्छर की एक कॉइल से आपके फेफड़ों को होने वाला नुकसान 100 सिगरेट से होने वाले नुकसान के बराबर है। मच्छरों के सीजन में हमें बचाव के लिए नेचुरल उपायों को इस्तेमाल में लाना चाहिए। कॉइल, अगरबत्ती और रेप्लिकेंट सांसों में घुलकर हेल्थ को कैसे नुकसान पहुंचाती है, यहां हम जानेंगे।

मच्छर भागने वाली कॉइल और अगरबत्ती हार्मफुल कैसे?
मच्छर मारने वाली कॉइल और अगरबत्ती में पायरेथ्रिन पेस्टीसाइड, ईक्लोरो-डाईफेनाइल-ट्राईक्लोरोइथेन, कार्बन फॉस्फोरस जैसे जहरीले कैमिकल मौजूद होते है। रातभर बंद कमरे में कॉइल या अगरबत्ती जलाकर सोने से कार्बन मोनोक्साइड पॉइजनिंग हो सकती हैं। जिस वजह से ऑक्सीजन की मात्रा घटने से सांस लेने में तकलीफ होने लगती है और कार्बन मोनोक्साइड जहरीली गैस भरने से जान जाने का खतरा रहता है।

हो सकती हैं ये समस्याएं
अस्थमा- कमरे में वेंटिलेशन की कमी के चलते देर तक मच्छरों को मारने या भगाने के लिए धुआं करने से सांस की नली सिकुड़ने का डर रहता है साथ ही अस्थमा होने की संभावना रहती हैं।
आंखों में जलन: धुएं की वजह से आंखों में जलन, धुंधलापन और मोतियाबिंद जैसी प्रॉबल्म भी हो सकती है।
दम घुटना- कॉइल के जहरीली धुएं से दम घुट सकता है और सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
स्किन डिजीज- कुछ लोग दिन-रात मच्छर भगाने वाली क्रीम या रोल ऑन लगाते है। इससे स्किन का नेचुरल कलर बदलने लगता है। स्किन पर एलर्जी होने के साथ कभी-कभी दाने और खुजली भी हो सकती है।
फेफड़ों का कैंसर - मच्छर भागने वाले कॉइल के धुएं में लगातार रहने से फेफड़ों का कैंसर भी हो सकता है।
कॉइल जलाते हुए रखें इन बातों का ध्यान
* कॉइल जलाने के बाद पूरा कमरा बंद न करें।
* कॉइल को थोड़ी दूरी पर रखें।
* कॉइल को ऐसी जगह बिल्कुल न रखें, जिससे आग लगने का खतरा हो।
* कॉइल को पूरी रात न जलाएं, इसे कुछ समय बाद बुझा दें।

मच्छर से बचने का आसान तरीका
मच्छर से बचने का सुरक्षित उपाय मच्छरदानी ही है। इससे कॉइल अगरबत्ती और रेप्लिकेंट से निकलने वाले जहरीले धुएं वाली सांस लेने में भी तकलीफ नहीं होगी और मच्छरों से होने वाली बीमारियों से भी बचाव होगा। अगर आपको कभी लगे कि कॉइल जलने की वजह से आपको अचानक घबराहट होने लगी है तो तुंरत ठंडे पानी से मुंह-हाथ धोएं और खूब सारा पानी पीएं।
मच्छर भगाने के नेचुरल उपा
* एक कटोरी में नीम का तेल और कपूर मिलाकर उसे सोने के समय जला दें। इससे मच्छर जल्दी भाग जाएंगे।
* नीलगिरी के तेल में नींबू मिलाकर लगा लें, ऐसे में तीखी गंध से मच्छर आसपास भी नहीं भटकेगा।
* गोबर के कंडे से हर शाम धूप करें, इससे जल्दी मच्छरों का खात्मा होगा।
* तुलसी का रस लगाने से भी मच्छर पास में नहीं भटकते हैं।
-
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
