Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
इस मुर्गी की नस्ल के आगे कड़कनाथ भी है फेल, 100 रुपये में बिकता है 1 अंडा, खासियत जानें
Most Expensive Egg: शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए ज्यादातर लोग अंडे का सेवन करते हैं। मार्केट में हर नस्ल की मुर्गी के अंडे की अलग खासियत होती है। अभी तक कड़कनाथ के अंडे ने खूब धूम मचाई हुई थी, लेकिन बाजार में कड़कनाथ को टक्कर देने वाली मुर्गी आ गई है।
इसका अंडा ना सिर्फ कड़कनाथ के अंडे से ज्यादा महंगा है, बल्कि इसका स्वाद और पोषण भी बाकी अंडों से काफी अलग है। हम बात कर रहे हैं असील नस्ल के मुर्गी की, जिसका एक ही अंडा 100 रुपये और मीट भी काफी महंगा बिकता है। ये कोई विदेशी मुर्गी की नस्ल नहीं, बल्कि शुद्ध देसी नस्ल हैं। आइए जानते हैं इस नस्ल की मुर्गियों की खासियत।

क्यों महंगा है असील मुर्गी का अंडा?
अभी तक आपने कड़कनाथ मुर्गे के बारे में खूब सुना है। इस नस्ल को जीआई टैग मिल चुका है। यही वजह है कि इस मु्र्गी के अंडे और मांस को काफी महंगे बिकते हैं। लेकिन असील नस्ल की मुर्गी का अंडा-मांस कड़कनाथ से भी महंगा बिकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 4 से 5 किलोग्राम वजन वाली असील मुर्गी बाजार में 3,000 से 5000 रुपये की मिलती है। मुर्गी की ये नस्ल दूसरी नस्ल से काफी अलग हैं। इसकी खासियत ये हैं कि यह मुर्गी सालभर में सिर्फ 60 से 70 अंडे देती है, लेकिन बाकी मुर्गियों के अंडों से ज्यादा कमाई होती है, इस वजह से इस नस्ल के अंडे और मांस बहुत डिमांड रहता है।
लड़ाकू नस्ल की मुर्गी है असील
जानकारी के लिए बता दें कि असील मुर्गी कोई विकसित या नई नस्ल नहीं है, बल्कि मुगलों के समय से ही इस रंग-बिरंगे मुर्गे का चलन रहा है। पुराने समय में नवाबों को बड़ा मुर्गे लड़ाने का शौक था। उस खेल का विजेता यही असील मुर्गा है। यही वजह है कि इसे फाइटर कौम भी कहते हैं। दूसरी नस्लों की तुलना में असील मुर्गा भी कई वैरायटी में उपलब्ध है। बाजार में इसकी रेजा, टीकर, चित्ताद, कागर, नूरिया 89, यारकिन और पीला वैरायटी खूब फेमस है। असील मुर्गी की नस्ल दक्षिणी पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में पाई जाती है। यही वजह हैं कि इसकी कीमत बहुत ज्यादा ऊंची हैं। पाकिस्तान में यह नस्ल बहुत पॉपुलर है।
दवाई जितना पावरफुल है
असील मुर्गी का एक अंडा 100 रुपये में बिकता है, लेकिन ऑनलाइन-ऑफलाइन बाजार में मांग-सप्लाई के आधार पर अंडे की कीमत का निर्धारण होता है। असील मुर्गी के अंडे में सामान्य अंडों की तुलना में आहार में लगभग 15-16 प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है।
दिखने मे अलग
असील मुर्गियां दूसरी मुर्गियों की तुलना में काफी अलग दिखती है। ये आम मुर्गियों से एकदम अलग दिखती हैं। इनका मुंह लंबा और बेलनाकार होता है, लंबे पंख और लंबी गर्दन इन्हें ख़ास बनाती हैं। इस नस्ल के मुर्गे का भार 4-5 किलो और मुर्गी का भार 3-4 किलो होता है। जबकि इनके कोकराल (युवा मुर्गे) का औसतन भार 3.5-4.5 किलो और पुलैट्स (युवा मुर्गी) का औसतन भार 2.5-3.5 किलो पाया जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications