Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Home Remedies For Mouth Ulcers: मुंह के छालों से हो गए हैं परेशान, तो आजमाएं ये 10 असरदार घरेलू इलाज
Home Remedies For Mouth Ulcers: अक्सर लोगों के मुंह के अंदर छाले (Mouth Ulcers) हो जाते हैं, जिस वजह से खाना खाने में भी दिक्कत होती है। मुंह के अंदर छोटे-छोटे सफेद या लाल रंग के छाले बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक किसी को भी हो जाते हैं। इन्हें देखकर कई बार लगता है कि ये इतने पीड़ादायक नहीं होते लेकिन असलियत में वो बहुत ही तकलीफदेह होते हैं। ये छाले बोलने, खाना खाने, पानी पीने और यहां तक कि हंसने तक में जलन और दर्द पैदा करते हैं। इनके पीछे वजह हो सकती है पेट की गर्मी, पाचन गड़बड़ी, तनाव, हार्मोनल बदलाव या विटामिन की कमी।
बाजार में मिलने वाली क्रीम या जेल से कभी-कभी आराम तो मिलता है, लेकिन जड़ से राहत नहीं। ऐसे में पुराने जमाने के देसी नुस्खे (Home Remedies for Mouth Ulcers in Hindi) न सिर्फ राहत देते हैं बल्कि बार-बार होने वाले छालों को भी रोक सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही असरदार घरेलू उपाय, जो दादी-नानी के नुस्खों से लेकर आयुर्वेद तक में आजमाए जाते रहे हैं।
1. फिटकरी और पानी से कुल्ला करें
फिटकरी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। एक चुटकी फिटकरी को गुनगुने पानी में मिलाकर दिन में 2-3 बार कुल्ला करें।

2. नारियल का तेल
नारियल तेल को सीधे छालों पर लगाने से सूजन और जलन में राहत मिलती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।
3. बर्फ चूसना
छाले की जगह पर बर्फ लगाने या बर्फ चूसने से जलन कम होती है और अस्थायी राहत मिलती है।
4. तुलसी के पत्ते चबाएं
5-6 तुलसी के पत्ते दिन में 2-3 बार चबाएं। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और शीतल गुण होते हैं जो छालों को जल्दी ठीक करते हैं।

5. शहद लगाएं
शहद को सीधे छाले पर लगाएं। यह नमी बनाए रखता है और दर्द व सूजन में राहत देता है।
6. लहसुन का टुकड़ा लगाएं
लहसुन का एक छोटा टुकड़ा छाले पर कुछ सेकंड रखें। इसके एंटीसेप्टिक गुण संक्रमण को रोकते हैं।
7. एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल को दिन में 2-3 बार छाले पर लगाएं। यह प्राकृतिक रूप से दर्द और जलन को शांत करता है।
8. छाछ (Buttermilk)
छाछ में एक चुटकी हल्दी मिलाकर दिन में दो बार पीने से भी राहत मिलती है। ये पेट की गर्मी को भी शांत करता है।
9. मुलेठी का चूर्ण
मुलेठी में मौजूद ग्लायसिरिजिन इन्फेक्शन को कम करता है। इसे पानी में मिलाकर पेस्ट बनाकर छालों पर लगाएं।
10. विटामिन C से भरपूर चीजें खाएं
नींबू, आंवला, संतरा जैसी चीजें मुंह के छाले ठीक करने में मदद करती हैं, खासकर अगर वो विटामिन की कमी से हुए हों।
कुछ जरूरी सुझाव:
ज्यादा मसालेदार, खट्टा या बहुत गरम खाना न खाएं
खूब पानी पिएं
पेट साफ रखें - कब्ज छालों की बड़ी वजह है
अगर छाले 10 दिन से ज़्यादा रहें या बार-बार हों, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications