Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कई अफ्रीकी देशों में फैला Mpox वायरस, WHO ने कहा ये लक्षण दिखने पर हो जाएं सावधान..
Mpox outbreak in African countries; इन दिनों कई अफ्रीकी देशों में Mpox के मामले सामने आए हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने इसके प्रकोप को देखते हुए सर्तक रहने की हिदायत दी हैं। सबसे पहले Mpox के पहला मामला रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो (डीआरसी) में सामने आया था, जिसके बाद Mpox वायरस युगांडा और केन्या तक फैल गया।
ऐसे में अब आशंका है कि यह पूरे महाद्वीप (Mpox in Africa) में फैल सकता है। इसके तेजी से बढते मामले को देखते हुए WHO की तरफ से इसे इंटरनेशनल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किए जाने की संभावना है।

क्या है Mpox?
Mpox जिसे पहले मंकीपॉक्स भी कहा जाता था, एक दुर्लभ बीमारी है, जो चेचक यानी Smallpox की तरह ही दिखता है। यह वायरस ज्यादातर अफ्रीकी क्षेत्रों में पाया जाती है। हालांकि, दुनिया के अन्य हिस्सों में भी इसके मामले मिले हैं लेकिन कम मात्रा में। Mpox का कोई सटीक इलाज नहीं है, लेकिन यह आमतौर पर अपने आप ही ठीक हो जाता है।
Mpox के लक्षण क्या?
इस वायरस की चपेट के बाद इसके लक्षण विकसित होने में कई दिनों से लेकर कुछ हफ्तों का समय लग जाता है। एमपॉक्स के लक्षणों में निम्न शामिल हैं:-
- रैश
- बुखार
- थकान
- सिरदर्द
- ठंड लगना
- मांसपेशियों में दर्द
- लिम्फ नोड्स में सूजन
इसके अलावा इस बीमारी में चपटे, लाल धब्बों के रूप में दाने भी नजर आ सकते हैं, जो दर्दनाक हो सकते हैं। यह दाने बाद में फफोले में बदल जाते हैं, जिनमें पस भर जाता है। हालांकि, कुछ समय बाद यह छाले पपड़ी बनकर गिर जाते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में दो से चार हफ्ते लग सकते हैं। इसके अलावा आपके मुंह, चेहरे, हाथ, पैर, लिंग, वजाइना या एनस पर भी घाव हो सकते हैं।
कैसे फैलता है वायरस?
WHO के मुताबिक Mpox एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक कई तरीकों से फैल सकता है। मुख्य तरह से यह वायरस त्वचा, मुंह या जेनिटल्स से निकलने वाले फ्लूड से फैलता है। इसके फैलने के ये कारण भी है।
- आमने-सामने बात करना या सांस लेना
- स्किन से स्किन का संपर्क (छूना या सेक्स करना)
- ओरल सेक्स
- किस करने से
- रेस्पिरेटरी ड्रॉपलेट्स
- यह वायरस कटी-फटी स्किन, म्यूकल्सल सर्फेसेस या रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट के संपर्क में आने से शरीर में प्रवेश कर सकता हैं।
- एक से ज्यादा सेक्स पार्टनर होने पर इसके फैलने का खतरा ज्यादा होता है।
- गे में ये बीमारी ज्यादा फैलने का रहता है डर।
Mpox से बचाव के लिए क्या करें?
Mpox से ज्यादातर लोग 2-4 हफ्तें के अंदर ठीक हो जाते हैं। लेकिन लक्षण उजागर होने पर कुछ बातों का ध्यान रख दूसरों को संक्रमित होने से रोका जा सकता है।
- संक्रमित होने पर आइसोलेटेड ही रहें।
- हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं।
- हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
- जब तक आपके दाने ठीक न हो जाएं तब तक मास्क पहनें और अन्य लोगों के
- आसपास रहने पर दानों को ढंककर रखें।
- त्वचा को सूखा और अगर आप अकेले हैं, तो इसे खुला रखें।
- उन चीजों को छूने से बचें, जो किसी और के संपर्क में आ सकती है।
- मुंह में घावों से राहत पाने के लिए खारे पानी का कुल्ला करें।
- शरीर के घावों के लिए सिट्ज बाथ या बेकिंग सोडा या एप्सम साल्ट से हॉट शावर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
