Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Mukesh Ambani Routine: सुबह 5 बजे से रात 2.30 तक काम करते हैं मुकेश अंबानी, कुछ ऐसा है डेली रूटीन
Mukesh Ambani Routine : भारत के सबसे अमीर कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब एक बार फिर से 100 अरब डॉलर (करीब ₹8.3 लाख करोड़) नेटवर्थ क्लब में शामिल हो गए हैं। Forbes की Real-Time Billionaires लिस्ट के मुताबिक उनकी संपत्ति 106.1 अरब डॉलर पहुंच चुकी है।
हाल ही में रिलायंस के तिमाही नतीजे अनुमान से बेहतर रहे, जिससे शेयरों में जबरदस्त उछाल आया और नेटवर्थ में तेजी आई। आज हम आपको मुकेश अंबानी की दिनचर्या के बारे में बताएंगे, वे दिन की शुरुआत कब करते हैं, क्या खाते हैं, पत्नी नीता अंबानी को कब समय देते हैं और कैसे हर सेकंड कमाई करते हैं। साथ ही, उनके आलीशान घर एंटीलिया की कुछ दिलचस्प बातें भी जानेंगे।

सुबह 5 बजे: दिन की शुरुआत
मुकेश अंबानी हर दिन सुबह 5 बजे उठते हैं। उठते ही वो 20 मिनट ध्यान और योग करते हैं, जिससे उनका मन शांत और फोकस बना रहता है। इसके बाद वो हेल्दी ब्रेकफास्ट करते हैं, जिसमें प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल होती हैं।
सुबह 6.30 से दोपहर 1 बजे: बिजनेस रिव्यू और मीटिंग्स
सुबह से ही उनका फोकस काम पर होता है। वो अपने घर एंटीलिया में बने ऑफिस से ही काम शुरू करते हैं। इस समय में वे बिजनेस रिपोर्ट्स पढ़ते हैं, रिलायंस ग्रुप की प्रमुख कंपनियों के टॉप एग्जीक्यूटिव्स के साथ चर्चा करते हैं और नई रणनीतियों पर काम करते हैं।
दोपहर 2 से शाम 7 बजे: ऑफिस वर्क और डील्स
दोपहर के बाद मुकेश अंबानी अक्सर BKC स्थित रिलायंस कॉरपोरेट ऑफिस जाते हैं। वहां नई बिजनेस डील्स, निवेश, और इंटरनेशनल कॉल्स पर ध्यान दिया जाता है। वो हर मीटिंग में गहराई से शामिल होते हैं।
रात 9 बजे: हल्का डिनर और फैमिली टाइम
डिनर भी परिवार के साथ होता है, जिसमें वे हल्का और हेल्दी खाना पसंद करते हैं। इसके बाद कुछ देर बच्चों से बातचीत या कुछ रीडिंग का समय होता है।
रात 11.30 से 2.30 बजे
अंबानी का दिन यहीं खत्म नहीं होता। रात को वे इंटरनेशनल क्लाइंट्स से बात करते हैं, फाइनेंशियल रिपोर्ट्स पढ़ते हैं और दुनिया भर की बिजनेस न्यूज का विश्लेषण करते हैं। कभी-कभी उनकी नींद रात 2.30 बजे तक ही आती है।
मुकेश अंबानी की डाइट
मुकेश अंबानी दिन की शुरुआत एक्सरसाइज और हेल्दी ब्रेकफास्ट से करते हैं, जिसमें इडली-सांभर, फल और जूस शामिल होता है। शुद्ध शाकाहारी अंबानी को घर का बना खाना पसंद है। नीता अंबानी के मुताबिक, उन्हें गुजराती पनकी और खिचड़ी बेहद पसंद है। हफ्ते में एक बार वे बाहर खाना खाते हैं।
न्यूयॉर्क के होटल से प्रेरित है एंटीलिया
मुकेश अंबानी का आलीशान घर एंटीलिया भारत की सबसे महंगी और भव्य रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी मानी जाती है। दक्षिण मुंबई के पॉश इलाके अल्टामाउंट रोड पर स्थित यह 27 मंजिला टॉवर करीब 4,00,000 वर्ग फीट में फैला है और इसकी अनुमानित कीमत लगभग 15,000 करोड़ रुपये है। इसका डिजाइन प्रसिद्ध आर्किटेक्चरल फर्म पर्किन्स एंड विल ने तैयार किया है, जबकि निर्माण का जिम्मा ऑस्ट्रेलिया की कंपनी लीटन एशिया ने उठाया था। एंटीलिया को न्यूयॉर्क के मैंडेरिन ओरिएंटल होटल से प्रेरित होकर डिजाइन किया गया है, जिससे नीता अंबानी काफी प्रभावित हुई थीं।
लग्जरी सुविधाओं से लैस है ये घर
इस अल्ट्रा-लक्सरी घर में वो हर सुविधा मौजूद है जिसकी कल्पना कोई कर सकता है। यहां एक मिनी थिएटर, स्विमिंग पूल, स्पा, हेल्थ सेंटर, हाई-स्पीड लिफ्ट्स, स्नो रूम, तीन हेलीपैड और 160 से अधिक कारों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है। यह बिल्डिंग इस तरह से बनी है कि यह भूकंप के आठ रिक्टर स्केल तक की तीव्रता को भी झेल सकती है।
गौरी खान ने डिजाइन किया था लाउंज एरिया
एंटीलिया का इंटीरियर भी उतना ही शानदार है जितना इसका बाहरी स्वरूप। खास बात यह है कि इसके लाउंज एरिया को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी और जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने डिजाइन किया था। उन्होंने साल 2019 में बार लाउंज को एक कलात्मक और मॉडर्न लुक दिया था। एंटीलिया ना केवल एक रेजिडेंस है बल्कि भारत की संपन्नता और आधुनिक वास्तुकला का प्रतीक भी बन चुका है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











