Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मुख्तार अंसारी के ऑटोप्सी रिपोर्ट में मिला हार्ट में येलो एरिया! जानते हैं इसका मतलब क्या होता है?
Mukhtar Ansari Death Reason : बीते 28 मार्च को गैंगस्टर से विधायक बने मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक की वजह से यूपी के बांदा जेल में मौत हो गई। 30 मार्च को माफिया डॉन को सुपुर्द-ए-खाक लेकिन अब तक मुख्तार अंसारी की मौत सुर्खियों में बनी हुई है।
इसकी एक वजह है मुख्तार अंसारी के ऑटोप्सी रिपोर्ट, जिसमें दिल के एक हिस्से में पीले निशान मिलने के जिक्र किया था। रिपोर्ट के मुताबिक जिन डॉक्टर की टीम ने मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम किया था। उनका कहना है कि मुख्तार अंसारी के दिल में ब्लड क्लॉट जमने से दिल का 1.9X1.5 का एरिया पीला पड़ा हुआ था।

आइए इसी बहाने जानते है कि ऐसा कब होता है और दिल में पीले निशान कब बनते है?
पीले स्पॉट का मतलब क्या है?
शरीर में खून जमने का मतलब है कि दिल के आसपास का ब्लड लिक्विड ठोस रुप में बदल गया था। जिस वजह से रक्तवाहिका (blood vessel) में खून का थक्का जम गया यानी ब्लड क्लॉटिंग बन गई। रक्त वाहिकाओं में अचानक क्लॉटिंग बनने की वजह से दिल के एक हिस्से तक ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित हो जाती है।
हार्ट को ऑक्सीजन न मिलने की वजह से हार्ट अटैक या हार्ट फेलियर हो सकता है। दिल के जिस हिस्से तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता वह जगह पीले रंग में बदल जाती है।
किन लोगों को होता है ज्यादा खतरा?
एक्सपर्ट के मुताबिक हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हाई कॉलेस्ट्रॉल के मरीजों में ब्लड क्लॉटिंग की समस्या ज्यादा होती है। इसलिए इन्हें समय-समय पर अपना टेस्ट कराते रहना चाहिए ताकि वो इस खतरे को समय रहते टाल सकें।
दिल में खून जमने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण
- सीने में तेज दर्द होना
- अचानक चक्कर आना
- सांस फूलना
- पीठ, बांह और गर्दन के आसपास दर्द होना
- अचानक से हार्ट अटैक आना
- सिर दर्द
- सुनाई और समझने में परेशानी
- चलने में लड़खड़ाना
- बॉडी बैलेंस बनाने में दिक्कत आता
ब्लड क्लॉटिंग की वजह?
ऐसी कई आदते हैं जो आपके दिल में ब्लड क्लॉटिंग की वजह बनती है, जैसे-
- स्मोकिंग
- जंक फूड और ऑयली फूड खाने का सेवन
- लंबी देर तक एक जगह ही बैठे रहना
- गर्भनिरोधक दवाईयों का ज्यादा सेवन
- मीठा ज्यादा खाना
- एल्कोहल का सेवन
- किसी क्रॉनिक हॉर्ट डिजीज के मरीज होना
- वैरिकॉड वेंस
ये लक्षण दिखते ही पहुंचे डॉक्टर के पास
दिल के आसपास लिक्विड का क्लॉट में बदल जाना एक खतरनाक हार्ट कंडीशन है। जिन लोगों को शरीर में अक्सर झनझनाहट की समस्या होती है। उन्हें ब्लड क्लॉट की दिक्कत होती है। नसों में ब्लड क्लॉट ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करती है जो हार्ट अटैक की वजह बनती है। इसलिए जिन लोगों का सोने और उठने पर अचानक सांस फूलने जैसी समस्या होती उन्हें सर्तक होने की जरुरत है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
