Latest Updates
-
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं
Mulberry Benefits: गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ शहतूत खाने से मिलते हैं ये 5 हेल्थ बेनिफिट्स
गर्मी के मौसम में फल से बेहतर आपके हेल्थ के लिए क्या हो सकता है। फलों में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों से लड़ने और आपके शरीर को हेल्दी रखने का का करते हैं। इन्ही फल में से एक हो शहतूत जो कई गुणों से भरपूर है।
कई लोगों को शहतूत खाना बहुत पसंद होता है। जिस कारण वो पेड़ से तोड़कर भी सीधे खा लेते हैं। यह फल खाने में जितना स्वादिष्ट, मीठा और रसीला होता है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं इस गर्म मौसम में शहतूत खाने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में...

शहतूत खाने के फायदे
1. पाचन के लिए बेहतर
शहतूत में डाइट फाइबर होता है, जिसके सेवन से आपका पाचन तंत्र बेहतर बना रहता है। शहतूत खाने से आपको कब्ज, पेट में सूजन और ऐंठन की समस्या से राहत मिलती है।
2. कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मददगार
अगर आपका भी कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा बढ़ गया है तो आप शहतूत का सेवन कर सकते हैं। इससे खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। आप चाहे तो शहतूत की पत्ती का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।
3. इम्यून सिस्टम को करें बूस्ट
शहतूत में अल्कलॉइड गुण मौजूद होते हैं जो मैक्रोफेज को सक्रिय करने में आपकी मदद कर सकता है। इतना ही नहीं इसमें मौजूद विटामिन सी भी आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है।
4. डायबिटीज को करें कंट्रोल
सफेद शहतूत में कुछ ऐसे रसायन होते हैं जो टाइप 2 डायबिटीज के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। यह आपके डायबिटीज को बढ़ने से रोककर आपको हेल्दी रखता है।
5. आयरन का स्रोत
शहतूत आयरन का एक अच्छा स्रोत है, जो रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाता हैं और एनीमिया को ठीक करने में मदद करता है। इन जामुनों में मौजूद पॉलीफेनोल्स ब्लड सेल्स को हेल्दी रखते हैं।
6. स्किन के लिए फायदेमंद
शहतूत में एंटीऑक्सीडेंट तत्त्व होते हैं जो आपके स्किन और बालों के लिए बहुत जरूरी होता है। यह ड्राई स्किन को रिपेयर करने में मदद करते हैं। साथ ही बालों को नेचुरल कलर बरकरार रखने में मदद करता है।
शहतूत खाने के हेल्थ साइड इफेक्ट्स
1. पेट खराब होना- हद से ज्यादा कोई भी चीज खाना आपके सेहत के लिए नुकसानदायक है। इसी तरह बहुत ज्यादा शहतूत खाने से आपका पेट भी खराब हो सकता है। साथ ही पेट में सूजन की समस्या और दस्त भी हो सकता है।
2. एलर्जी- कुछ लोगों को शहतूत से एलर्जी हो सकती है। जिस कारण इसके सेवन से व्यक्ति को खुजली, स्किन में सूजन और सांस लेने में परेशानी की समस्या हो सकती है।
3. चोकिंग का खतरा- शहतूत में बहुत छोटे बीज होते हैं जो घुटन का खतरा पैदा कर सकते हैं, खासकर छोटे बच्चों में।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
