Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Mumps Virus: राजस्थान में फैला इस खतरनाक वायरस का कहर, बड़े-बच्चे हो रहे शिकार, जानें क्या हैं ये नई आफत
Mumps Virus Is Spreading In Rajasthan : राजस्थान में मंप्स वायरस तेजी से फैल रहा है। इस वायरस के वजह से अभी तक 6 मरीज बहरापन का शिकार हो चुके हैं। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। फरवरी में इस वायरस से जुड़े 15 मामले सामने आए थे और फिर मार्च में इस संख्या में बढ़ोतरी होने लगी। अब राज्यभर में इस वायरस ने दहशत फैला रखी है। शिकायत करने वाले लोगों के कान के नीचे सूजन और सुनने में परेशानी आ रही थी।
वैसे आपको बता दें कि यह बीमारी बच्चों से जुड़ी हुई है लेकिन इसकी चपेट में बड़े भी आ रहे हैं। इससे पहले इसी साल जनवरी में केरल में 11 हजार से ज्यादा बच्चों मंप्स की चपेट में आए थे। अब राजस्थान में इसके मामले सामने आए हैं।

राज्य में बढ़ते मामलों को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मंप्स संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए गाइडलाइन भी जारी की है। आइए जानते हैं क्या हैं ये खतरनाक वायरस और क्यों सर्तक होने की है जरुरत?
क्या होता है ये वायरस? (What is Mumps Virus)
मंप्स वायरस पैरामाइक्सोवायरस नामक वायरस की वजह से फैलता है। यह एक तरह का RNA वायरस है। यह बच्चों में आम बीमारी हुआ करती थी। 1967 में इस बीमारी का वैक्सीन आने के बाद इस वायरस से जुड़े मामलों में काफी गिरावट देखी गई।
मंप्स वायरस के लक्षण (Mumps Virus symptoms)
मंप्स होने पर बीमारी का मुख्य लक्षण जबड़े में सूजन आना होता है। इसमें गाल गुब्बारे की तरह फूल जाते हैं। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के मुताबिक वायरस की चपेट में आने से यह लक्षण भी देखे जाते हैं।
- बुखार आना
- सिरदर्द, थकान
- भूख ना लगना
- मसल्स क्रैम्प
- खाने में तकलीफ होना
- इसके अलावा पुरुषों के अंडकोष में सूजन भी आ जाती है।
संक्रमण होने पर क्या करें?
जयपुर स्थित पेंगुइन क्लिनिक के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर विवेक शर्मा का कहना है कि खांसने और छींकने से यह वायरस आगे फैलता है। अगर कोई मरीज मंप्स वायरस की चपेट में आ गया है तो उसे परिवार से अलग आइसोलेट करके रखना चाहिए।
खतरा
डॉक्टर शर्मा के मुताबिक समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से मंप्स वायरस का संक्रमण दिमाग तक फैल सकता है। इस वायरस का दुष्प्रभाव बच्चों के ब्रेन, किडनी और हार्ट पर भी असर पड़ता है। मंप्स का असर महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी पड़ सकता है।
बचाव (Mumps Virus Precautions )
- मंप्स की बीमारी से बचाव के लिए बच्चों को MMR की वैक्सीन लगवाना न भूलें।
- साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- सबसे जरुरी बात संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। छींक के अलावा नाक और गले से निकलने वाले संक्रामक ड्रॉपलेट्स के संपर्क में आने से मम्प्स वायरस फैलता है।
- बाहर निकलते वक्त मास्क का जरुर इस्तेमाल करें।
इलाज (Treatment of Mumps Virus)
- अधिक मात्रा में तरल पदार्थ पिएं।
- गुनगुने नमक वाले पानी से गरारे करें।
- आसानी से चबाने वाला खाना खाएं जैसे दलिया, खिचड़ी और दाल।
- एसिडिक फूड्स से बचें, जो आपके मुंह में पानी लाते हैं
- सूजन वाली जगह बर्फ या हीट पैक रखें।
- बुखार और दर्द कम करने के लिए डॉक्टर की सलाह पर दवाईयां ले।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
