Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Munawar Faruqui के बेटे को हुई थी 'कावासाकी बीमारी', इलाज के लिए नहीं थे पैसे, जानें इसके लक्षण
Munawar Faruqui Son Diagnosed With Kawasaki Disease : स्टैंड-अप कॉमेडियन और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर मुनव्वर फारूकी हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि मिकाइल को एक गंभीर और अजीब बीमारी हो गई थी, जिसका इलाज बहुत महंगा था। उस समय उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन उन्होंने किसी तरह से इलाज कराया।
जेनिस सेक्वेरा के पॉडकास्ट में मुनव्वर फारूकी ने खुलासा किया कि उनके बेटे मिकाइल को 'कावासाकी' नाम की एक गंभीर बीमारी हो गई थी, जो बच्चों में दुर्लभ है। उस समय मिकाइल सिर्फ डेढ़ साल का था जब उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। शुरुआती 2-3 दिनों में हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह एक मुश्किल भरा समय था।

नहीं थे इलाज के पैसे
मुनव्वर फारूकी ने बताया कि इलाज के लिए तीन इंजेक्शन चाहिए थे, जिनकी कीमत 25-25 हजार रुपये थी। मुनव्वर के पास सिर्फ 700-800 रुपये थे, जबकि उन्हें 75 हजार रुपये की जरूरत थी। उस समय में मुनव्वर ने पैसे उधार मांगकर बेटे का इलाज कराया। लेकिन उनकी चिंता कम नहीं हुई। मुनव्वर ने बताया कि उस दिन उनकी मुस्कान गायब हो गई, क्योंकि यह सिर्फ पैसों की बात नहीं, बल्कि बेटे की जिंदगी की बात थी। चलिए जानते हैं आखिर ये बीमारी क्या होती है, जो बच्चों में दुलर्भ होती है?
कावासाकी बीमारी क्या है?
कावासाकी बीमारी, जिसे मल्टीसिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम भी कहा जाता है, एक ऐसी बीमारी है जो शरीर के ब्लड वैसल्स को प्रभावित करती है। इसमें दिल, फेफड़े, गुर्दे और आंतों में सूजन आ सकती है। यह बीमारी विशेष रूप से 5 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है। कई बार यह बिना इलाज के भी ठीक हो जाती है, लेकिन यदि जल्दी पहचान लिया जाए तो इसका इलाज संभव है। हालांकि, इस बीमारी के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
कावासाकी बीमारी के लक्षण में शामिल हैं:
तेज बुखार
लाल चकत्ते
शरीर के मुख्य अंगों में सूजन (जैसे दिल, फेफड़े, गुर्दे)
दस्त और उल्टी
लिम्फ नोड्स में सूजन
आंखों में सूजन (लाल होना)
हाथ-पैरों की उंगलियों का लाल होना
गले में सूजन
यह बीमारी संक्रामक नहीं है, यानी यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलती है।
कितनी गंभीर हैं ये बीमारी?
कावासाकी बीमारी एक गंभीर स्थिति है, जिसमें ब्लड वैसल्स में सूजन आ जाती है। यह दिल पर बुरा असर डाल सकती है और गंभीर मामलों में हार्ट अटैक का कारण बन सकती है। ज्यादातर मामले सर्दियों के समय में सामने आते हैं, जब यह बीमारी और भी खतरनाक हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
