Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
सरसों का तेल या घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए एक्सपर्ट से
Mustard Oil VS Ghee Which Is Better: भारतीय घरों में खाना पकाने के लिए आमतौर पर सरसों के तेल और घी का इस्तेमाल किया जाता है। ये दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। साथ ही, हमारी सेहत को दुरुस्त करने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा, इनका प्रयोग बालों और त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। सरसों के तेल और घी में मौजूद पोषक तत्व शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। लेकिन अक्सर लोगों को यह है कन्फ्यूजन रहती है कि सरसों के तेल या घी में से सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद होता है? इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से बात की। आज इस लेख में आपको सरसों का तेल या घी, सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है इसके बारे में बता रहे हैं -
घी के फायदे
घी में विटामिन-ए, विटामिन-डी, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी आंख, त्वचा, हड्डियों और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा, घी में मौजूद ब्यूट्रिक एसिड पाचन- तंत्र को दुरुस्त करने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा, घी हमारी त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

सरसों के तेल के फायदे
ज्यादातर भारतीय घरों में सरसों का तेल खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें विटामिन-ई, ओमेगा-3, ओमेगा-6 फैटी एसिड, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसके अलावा, सरसों के तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-फंगल गुण भी मौजूद होते हैं। सरसों का तेल हमारे दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है, जिससे दिल की बीमारी का जोखिम कम हो सकता है। इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति को बार-बार सर्दी-जुकाम होता है, तो उसके लिए भी सरसों का तेल फायदेमंद होता है। सरसों के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो हमारी मांसपेशियों और जोड़ों की मजबूती के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

सरसों तेल या घी, सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है?
सरसों के तेल और घी के अपने अलग-अलग फायदे है। लेकिन जब बात रोजाना इस्तेमाल की आती है, तो आप अपनी सेहत के अनुसार सरसों के तेल या घी का चयन कर सकते हैं। अगर आपको दिल से जुड़ी बीमारी है तो आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें, घी का रोजाना इस्तेमाल करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है, जो दिल से जुड़ी बीमारी वाले लोगों के लिए हानिकारक होता है। इसलिए अगर आपको दिल से जुड़ी बीमारी है, तो आपको सरसों के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। लेकिन इन दोनों की ही सेवन ज्यादा मात्रा में करने से बचें।
सरसों के तेल और घी का एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं?
आप रोजाना सरसों के तेल और घी, दोनों का इस्तेमाल एक साथ कर सकते हैं। डायटीशियन अबर्ना के मुताबिक, खाना पकाने के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, खाने के स्वाद को बढ़ाने और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आप थोड़ी-थोड़ी मात्रा में घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप कुछ दिन घी और कुछ दिन सरसों के तेल का इस्तेमाल करके भी इसमें बैलेंस बना सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
