Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Mysterious Pneumonia China कोरोना वायरस के बाद चीन में फैली रहस्यमय बीमारी, जानें लक्षण से लेकर बचाव
Know About Mysterious pneumonia in China: चीन में बीते कुछ दिनों में निमोनिया जैसी एक बीमारी बच्चों में तेजी से फैली है। करीब दो हफ्ते में ही इस बीमारी की चपेट में आए मरीजों से अस्पताल भर गए हैं और कई इमरजेंसी कदम स्थानीय स्तर पर उठाने पड़े हैं।
इसने विश्व स्वास्थ्य संगठन और दुनियाभर के देशों को चिंता में डाल दिया है। जिस तरह से ये बीमारी फैली है, उसने कोरोना संक्रमण के फैलने की यादों को ताजा कर दिया है। उत्तरी चीन से ये बीमारी फैलनी शुरू हुई है। ऐसे में ये जान लेना जरूरी है कि इसके लक्षण क्या हैं, अभी तक इसके बारे में कितनी जानकारी है और इससे बचाव के क्या उपाय हैं।

यह है लक्षण
इस बीमारी के चपेट में आएं मरीजों को बुखार और खांसी के साथ सांस लेने में कठिनाई हो रही है। बीमारी में खासतौर से फेफड़ों पर असर हो रहा है। कुछ मामलों में घर पर ही रोगी ठीक भी हो रहे हैं तो कुछ रोगियों को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता हो रही है। अलग-अलग मरीजों की बीमारी की गंभीरता अलग दिख रही है। ये एक हद तक कोरोना संक्रमण के लक्षणों से भी मिलता है।
डब्यलूचओ ने दिए निर्देश
निमोनिया के बढ़ते खतरे पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि सांस की इस बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए लोग हर तरह के स्वास्थ्य नियमों का पालन करें। साथ ही डब्लयूएचओ ने बच्चों में निमोनिया के क्लस्टर पर विस्तृत जानकारी के लिए चीन से ज्यादा जानकारी देने के लिए भी आधिकारिक अनुरोध किया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि अक्टूबर के मध्य से उत्तरी चीन में पिछले तीन सालों की इसी अवधि की तुलना में इंफ्लुएंजा जैसी बीमारी में भी वृद्धि दर्ज की गई है।
बचाव के लिए उठाए ये कदम
डब्ल्यूएचओ की ओर से गाइडलाइन भी जारी की गई हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि चीन में लोग सांस संबंधी बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए टीकाकरण, बीमार लोगों से दूरी उचित दूरी बनाकर रखना,बीमार होने पर घर पर में एकांत में रहना, जरूरत पड़ने पर टेस्ट परीक्षण और डॉक्टर की सलाह, उचित रूप से मास्क पहनना और नियमित रूप से हाथ धोने जैसी बातों का पालन करें।

सर्दियों में निमोनिया से बचने के लिए क्या करें
वैसे सर्दियों में निमोनिया के मरीज काफी बढ़ जाते हैं। निमोनिया का खतरा बच्चों, अस्थमा, कमजोर इम्यीनिटी वाले लोगों को ज्यादा होता है। इसके अलाव जिन लोगों को डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें भी खतरा है। निमोनिया सांस से जुड़ी गंभीर बीमारी है, जिसमें फेफड़ों तक संक्रमण फैल जाता है।
निमोनिया के लक्षण
तेज बुखार आना
खांसी और बलगम आना
सांस लेने में तकलीफ
सीने में दर्द होना
लंबी सांसें आना
खांसी और कभी-कभी खून आना
भूख न लगना
सर्दी में निमोनिया से कैसे बचें
- ठंड में घर से निकलने पर खुद को गर्म कपड़ों से कवर करें
- बैक्टीरिया से बचने के लिए फ्लू वैक्सीन जरूर लगवाएं
- ज्यादा स्मोकिंग और शराब पीने से बचें
- पोषक तत्वों से भरपूर भोजन खाएं
- गर्म तासीर की चीजों का सेवन करें
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
