Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Myth Vs Fact : ज्यादा देर तक हेलमेट या हैट पहनने से बाल झड़ने लगते हैं? जानें सच
Can Wearing Helmet Or Hat Cause Hair Loss : आपने अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि हेल्मेट या टोपी को देर तक पहनने की वजह से हेयरफॉल होता है। कई लोग इस समस्या से बचने के लिए ढ़ेरों उपाय करना शुरु कर देते हैं। लेकिन क्या यह सच है या महज मिथक ही है?
इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए इंडियन स्किन एंड हेयर एक्सपर्ट और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ चित्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

क्या सच में हेलमेट या हैट पहनने से होता है हेयरफॉल?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ चित्रा ने इस बात को गलत बताते हुए कहा है कि यह सिर्फ एक मिथक है कि हेलमेट या हैट पहनने से बालों का झड़ना या टूटना बढ़ जाता है। जबकि हेलमेट या हैट पहनने से बालों के झड़ने का कोई संबंध नहीं है।
हैट या हेलमेट पहनने से बालों को कमजोर होने से बचाया जा सकता है। ये बालों को धूल-मिट्टी और सूरज की रोशनी से ड्राई होने से बचा सकते हैं। लेकिन अगर आप लंबे समय तक हैट या हेलमेट लगाए रखने हैं, तो इससे स्कैल्प में हीट बढ़ सकती है, जो स्कैल्प में पसीना और खुजली बढ़ने का कारण बन सकता है।

बालों के झड़ने के क्या कारण हो सकते हैं?
हार्मोंस के अंसतुलित के वजह से हेयरफॉल
हार्मोंस के अंसतुलित होने पर भी बालों का झड़ना शुरू हो जाता है. जब किसी भी नुस्खे या उपाय से बाल झड़ना नहीं रुकते हैं तो व्यक्ति को चिकित्सक की सलाह लेनी शुरू करनी जरूरी होती है।
पोषक तत्वों की कमी
बालों को मजबूत बनाने के लिए सही पोषण लेना भी बहुत जरूरी है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण हेयर फॉलिकल्स कमजोर होने लगते हैं, जो बालों को कमजोर करने लगते हैं।
जड़ों में गंदगी का जमा होना
बालों को सही तरह से साफ नहीं किया जाता है तो स्कैल्प या जड़ों पर गंदगी जमने लगती है। इसी गंदगी से डैंड्रफ होता है, बिल्ड अप नजर आता है, बालों में तेल भरता और हेयर फॉलिल्स कमजोर हो जाते हैं जिससे बाल झड़ने लगते हैं।
कंडीशनर को गलत तरीके से लगाना
शैंपू के बाद कंडीशनर को बालों की सतह पर नहीं लगाया जाता है बल्कि बालों के सिरों और लंबाई पर लगाते हैं। जड़ों पर लगाने से बालों के जड़ों को कमजोर बनाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
