Latest Updates
-
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी
Myth vs Fact: आंखों में लार लगाने से ठीक हो जाता है इंफेक्शन? Eye Specialist से जानें इस दावे का सच
Does Applying Saliva on Eyes Treat Eye Flu : देश के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ के बाद आई फ्लू का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। देशभर में भारी संख्यां में आई फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर आई फ्लू के इलाज को लेकर एक से बढ़कर एक दावे किए जा रहे हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया में आई फ्लू को तुरंत ठीक करने के लिए एक वीडियो शेयर की गया है, जिसमें यह बताया गया है कि आई फ्लू को तुरंत ठीक करने के लिए आप आंखों में काजल की तरह लार लगा सकते हैं। ऐसा करने से आई फ्लू एक ही दिन में ठीक हो जाएगा है।
ऐसे दावे पर लोग यकीन कर फॉलो भी करने लग रहे हैं। लेकिन क्या सच में आंखों में लार लगाने से आईफ्लू ठीक हो जाता है, हमनें सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस दावे के सच को जानने के लिए एक्सपर्ट से बात की और जानिए एक्सपर्ट का कहना।
बरसात में आईफ्लू होना है सामान्य
आई फ्लू आंखों का संक्रमण है, जिसकी वजह से आंखों में लालिमा, दर्द और सूजन जैसी परेशानियां होती हैं। आई फ्लू वायरस से संक्रमित होने की वजह से होती है और यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलती है। संक्रमित व्यक्ति से सीधे संपर्क में आने की वजह से आपको भी यह बीमारी हो सकती है। इस बीमारी में आंखों के सफेद हिस्से में मौजूद लेयर कंजंक्टिवा में सूजन आ जाती है। बरसात के मौसम में नमी और बैक्टीरिया और वायरस बढ़ जाते हैं और इसकी वजह से आंखों में एलर्जी और इन्फेक्शन हो सकता है।

एक्सपर्ट ने कहा बिगड़ सकता है इंफेक्शन
बैंगलोर स्थित डॉक्टर अग्रवाल आई हॉस्पिटल की आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर मुनिता राउत के मुताबिक ये सरासर एक मिथक ऐसा करने से आंखों के इंफेक्शन का खतरा और भी ज्यादा बढ़ सकता है और आपकी आंखों ज्यादा नुकसान हो सकता है। ये गौर करने वाली बात है कि जब आंखों का इन्फेक्शन होता है, तब बचाव के लिए डॉक्टर हमें हाथों को बार-बार धोने की सलाह देते हैं।
आंखों को छूने से मना करते हैं। आई फ्लू में ऐसे बेतुके उपाय फॉलों करने से आंखों का इंफेक्शन मुंह तक भी फैल सकता है। आई फ्लू में सलाइवा या लार आंखों के इंफेक्शन पर लगाना कैसे सुरक्षित हो सकता है। लार में लाखों की संख्या में बैक्टीरिया होते हैं, जो इंफेक्शन को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में जरुरी है कि आई फ्लू होने पर किसी भी तरह के दावे को फॉलो करने से बेहतर है कि डॉक्टर की सलाह पर इलाज करवाना चाहिए।
आई फ्लू से बचने के लिए घरेलू उपाय
- बाहर जाए तो चश्मा पहनकर रखें।
- हल्के गर्म पानी के इस्तेमाल से आंखों को धोने से आंखों के ऊपर जमने वाली गंदगी हट जाती है।
- आंखों को साफ करने के लिए कॉटन का साफ और पतला कपड़ा यूज में लें।
- आंखों को हाथ से बार-बार न छूंए और हाथों की सफाई का खास ख्याल रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
