Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Myth Vs Fact: टमाटर खाने से किडनी में पथरी हो जाती है? चलिए जानते हैं इससे जुड़ा सच
Can eating tomatoes cause kidney stones : आपने अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि - सलाद में ज्यादा टमाटर न खाएं, आपकी किडनी में पथरी हो सकती है। तो सवाल ये है कि टमाटर को लेकर अक्सर जो टोका जाता है, ये कहां तक सच है? क्या टमाटर सचमुच गुर्दे की पथरी (Kidney Stones) का कारण बनता है?
क्या टमाटर खाना शरीर और किसी अंग के लिए हानिकारक है? क्या हमें टमाटर खाना छोड़ देना चाहिए? टमाटर को हमेशा पथरी से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में टमाटर को लेकर जो भी प्रचलित मिथक है, जिनके बारे में आपको सच्चाई मालूम होनी चाहिए।

मिथक : टमाटर किडनी स्टोन को बढ़ावा देता है?
फैक्ट : कई लोगों का मानना है की ज्यादा टमाटर खाने से किडनी स्टोन हो जाता है। इसके पीछे का तथ्य यह है की टमाटर में जो छोटे-छोटे बीज पाए जाते हैं, अगर उनका लगातार कुछ दिनों तक सेवन करने से ये बीज बाद में किडनी स्टोन का रूप ले लेते हैं। टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है जो एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है। टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पदार्थ स्किन को निखारने का भी काम करता है। इसके अलावा टमाटर में मौजद लाइकोपीन किडनी स्टोन को होनें से रोकता है।
किडनी स्टोन की वजह हाई ऑक्सालेट
बता दें, किडनी में होने वाले स्टोन कैल्शियम ऑक्सालेट के क्रिस्टल से बने होते हैं। कैल्शियम ऑक्सालेट कई प्रकार के खाद्य पदार्थों में पाए जातें हैं, जिसकी मात्रा शरीर में बनने से किडनी स्टोन की समस्या जन्म लेती है।
कब टमाटर खाने से बचे?
एक्सपर्ट की माने तो अगर पहले कभी आपको पथरी की शिकायत हो चुकी है, तो टमाटर, पालक, चुकंदर, नट्स, चॉकलेट और सोया उत्पादों जैसे ऑक्सालेट युक्त खाद्य पदार्थों को खाने से बचें। क्योंकि टमाटर का सेवन करने से स्थिति खराब हो सकती है या पथरी के लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं।

किन चीजों से होता है किडनी स्टोन
किडनी स्टोन के बनने के कई वजहों में से कुछ खास वजह ज्यादा नमक का सेवन करना, खराब खानपान, खानों में पौष्टिक आहार की कमी जैसी चीजें शामिल हैं।
स्टोन से बचने का तरीका
- आप सोडियम का सेवन कम करें, जैसे सोडा और नमक।
- रोजाना कम से कम 2 लीटर पानी पिएं। यह आपके किडनी को से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करेगा।
- डाइट में ज्यादा से ज्यादा प्लांट प्रोटीन को शामिल करें।
- अपने डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी प्रकार के सप्लीमेंट को लेने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
