Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
Deodorant Myths: डिओडरेंट लगाने से ब्रेस्ट कैंसर हो जाता है, जानें इस बात में कितनी है सच्चाई?
Deodorant Myths : डिओडरेंट आपके पसीने की बदबू को दूर करता है और मीटिंग या पब्लिक प्लेसेस में शर्मिंदा होने से बचाता है। महिलाएं तो फ्रेग्नेंस देखकर बहुत सोच समझकर ही डियो खरीदती हैं। लेकिन कई लोगों के बीच यह मिथक बहुत पॉपुलर है कि डिओड्रेंट लगाने से महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा रहता है।
उनका मानना है कि डिओड्रेंट्स में मौजूद एल्यूमीनियम शरीर में पहुंचकर ब्रेस्ट कैंसर का कारण बन सकते हैं। हालांकि एक्सपर्ट इस बात को महज मिथक मनाते हैं। आइए जानते हैं डिओडरेंट से जुड़ी वो 5 बातें, जो सच में झूठ हैं।

Myth: डिओडरेंट लगाने होता है ब्रेस्ट कैंसर-
Fact: सोशल मीडिया पर अक्सर ये अफवाह सुनने को मिलती है कि अंडर आर्म परफ्यूम या डिओडरेंट लगाने से महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर होता है। यह सिर्फ एक मिथ है जिसका अभी तक कोई प्रमाण नहीं मिला है। जयपुर स्थित स्किना क्लिनिक के डर्मलॉजिस्ट और स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर पुष्पेंद्र भारद्धाज का मानना है कि इंटरनेट पर फैल रही यह अफवाह का कोई आधार नहीं है। एल्युमीनियम वाली बात गलत है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो अब तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है जो यह साबित करें कि अंडर आर्म रोल ऑन डिओडरेंट से ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है। दरअसल कई लोग यह दावा करते हैं कि एल्युमिनियम इन डिओड्रेंट में पाया जाता है जो पसीने के ग्लैंड्स को ब्लॉक कर सकता है और बॉडी में एब्जॉर्ब हो सकता है। इससे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि यह सब दावे गलत हैं।
मिथ है फैक्ट नहीं-
डिओड्रेंट में बेहद कम मात्रा में एल्युमीनियम पाया जाता है जो कैंसर के लिए पर्याप्त नहीं है। डिओड्रेंट्स में मात्र 0.012 प्रतिशत एल्युमीनियम पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए खतरनाक नहीं होता। इसलिए बिना किसी चिंता के परफ्यूम या डिओड्रेंट लगाएं।
Myth: डिओड्रेंट से अंडरआर्म का रंग काला पड़ जाता है?
Fact: बहुत से लोगों को लगता है कि डियोड्रेंट का इस्तेमाल करने से उनके अंडरआर्म्स काले पड़ जाते हैं। लेकिन सच तो यह है कि अंडरआर्म्स का रंग शेविंग, खरोंचने या किसी अन्य त्वचा संबंधी समस्या के कारण गहरा या काला हो सकता है। जैसा कि कहा गया है, आप किसी भी चीज़ की चिंता किए बिना डिओड्रेंट चुन सकते हैं।

Myth: डिओडरेंट लगाने का सबसे अच्छा समय सुबह होता है?
Fact: डिओडोरेंट पसीने और शरीर की दुर्गंध की समस्या को दूर करने के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है। तो इसका समय से कोई लेनादेना नहीं हैं। आप इसे किसी वक्त भी लगा सकते हैं।
Myth: डिओडोरेंट से त्वचा में जलन होती है?
Fact: यह बात बहुत मिथक है। त्वचा की एलर्जी या किसी भी तरह की त्वचा की समस्या होने पर त्वचा में जलन हो सकती है और यह डियोड्रेंट की गलती नहीं है! यदि आप डियोड्रेंट लगाने के बाद त्वचा में जलन का अनुभव कर रहे हैं तो आपको स्किन स्पेशलिस्ट से मिलना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
