Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Myths Vs Facts: सिर्फ लड़को को ही होता है स्वप्नदोष? जानें पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ से जुड़े ये 5 मिथक
Myths and Facts About Nightfall: सेक्स और सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी छोटी-छोटी बातें भी लोगों को बहुत परेशान कर देती हैं। कई बार इसके पीछे सही जानकारी नहीं होने के वजह से लोग बेवजह परेशान रहने लगते हें।
इन्हीं में से एक समस्या है, स्वप्नदोष (Nightfall), जिसके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं होती है। यह एक नेचुरल प्रोसेस है, जो आपके शरीर को भीतर से अधिक मात्रा में बने हुए वीर्य को बाहर निकालना होता है।
जब किसी पुरुष को नींद में स्खलन (Ejuculation) हो जाए तो उसे स्वप्नदोष या नाइट फॉल कहा जाता है। आमतौर पर यह रात में उस समय होता है। हालांकि स्वप्नदोष की समस्या पुरुषों में यौवन के बाद किसी भी उम्र में हो सकती है। लेकिन किशोरावस्था या शुरुआती किशोरों में यह बहुत ज्यादा होती है।
यह बहुत नाजुक उम्र होती है, कई बार शर्म और हिचक की वजह से लड़के किसी से भी यह बात शेयर नहीं कर पाते हैं और कई तरह के वहम पाल लेते हैं। ऐसे में स्वप्नदोष से जुड़े मिथकों का सच पता होना बहुत जरूरी होता है।
वरना इससे व्यक्ति के सेक्सुअल लाइफ के खराब होने का खतरा होता है। यहां आप ऐसे कुछ ही मिथकों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

मिथक- केवल किशोरावस्था में होता है स्वप्नदोष?
फैक्ट- कई लोग ऐसा मानते हैं, कि स्वप्नदोष केवल किशोरों को ही होते हैं। जबकि यह बात पूरी तरह से निराधार है क्योंकि स्वप्नदोष अधिकतर हार्मोनल परिवर्तनों के वजह से होता है, इसलिए यह किसी भी उम्र में पुरुष को हो सकता है। हालांकि यह सच है कि बार-बार स्वप्नदोष अत्यधिक हस्तमैथुन का परिणाम हो सकता है।
मिथक- कमजोरी होती है और लिंग सिकुड़ने लगता है?
फैक्ट - कई पुरुषों को लगता है कि स्वप्नदोष से व्यक्ति में कमजोरी हो जाती है और लिंग सिकड़ने लगता है। लेकिन वास्तव में इसका कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है, जिसके आधार पर इसे सही माना जा सके। स्वप्नदोष और प्रतिरक्षा के बीच कोई संबंध नहीं होता है। जिससे न तो यह किसी अंतर्निहित बीमारी का संकेत देती है और ना ही इसके कारण लिंग के सिकुड़ने का खतरा होता है।
मिथक- शुक्राणुओं की संख्या कम होती है?
फैक्ट- शुक्राणु पुरुष के प्रजनन तंत्र का एक अहम हिस्सा होती है, जो गर्भधारण के लिए महिला के अंडे से मिल जाते हैं। कई लोगों की गलत धारणा है कि शुक्राणु की संख्या स्वप्नदोष से ग्रसित पुरुषों में बहुत कम होती है। लेकिन यह सच नहीं होता है। क्योंकि नाइट फॉल अंडकोष में पुराने शुक्राणुओं से छुटकारा पाने और ताजा, स्वस्थ शुक्राणुओं के बढ़ने के लिए जगह बनाने के लिए एक बेहतरीन तरकीब के रूप में काम करता है।
मिथक- स्वप्नदोष से सिरदर्द होता है?
फैक्ट- बार-बार स्वप्नदोष सिरदर्द, थकान, एकाग्रता की कमी और मूड स्विंग जैसे लक्षण पैदा होते है। इसे थॉट सिंड्रोम के रूप में जाना जाता है और इसका इलाज पुरुषों के स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श करके किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
