Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Myths vs Facts: कुकिंग ऑयल से डायबिटीज होता है? जानिए इससे जुड़ी सच्चाई
Myths and facts about Cooking Oil: हमारे आसपास खानपान को लेकर कई तरह की गलतफहमियां फैली हुई है, इन्हीं में से एक है कुकिंग ऑयल। जिसे लेकर बहुत सारी गलतफहमियां है। हम कुकिंग ऑयल को हमेशा स्वास्थ्य से जोड़कर देखते हैं।
कई लोगों को लगता है कि स्वादिष्ट खाने के लिए ज्यादा तेल जरुरी है, वहीं कुछ लोगों को लगता है कुकिंग ऑयल से हार्ट अटैक की दिक्कत हो सकती है? आइए जानते है कि इसे कुकिंग ऑयल को लेकर बहुत सारी मिथकों से जुड़े जवाब।

क्या कुकिंग ऑयल से डायबिटीज होता है?
यह एक मिथक है कि कुकिंग ऑयल से डायबिटीज होता है, हालांकि अगर कोई हेल्दी ऑयल डाइट पर है, लेकिन हेल्दी लाइफस्टाइल को बनाए नहीं रखता है, व्यायाम नहीं करता, तो उस डायबिटीज हो सकता है। इसलिए सबसे पहले आपको मालूम होना चाहिए कि आपको किस तरह के कुकिंग ऑयल का सेवन करना चाहिए
लोग अपनी पसंद के भोजन से भी डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं। हाल के दिनों में जंक फूड, चिप्स और फ्राई के अधिक सेवन से डायबिटीज बढ़ रहा है। अध्ययनों से पता चला है कि फ्राई फूड के सेवन से डायबिटीज 70 प्रतिशत की दर से बढ़ता है। इसलिए डायबिटीज से बचने के लिए डाइट प्लान की जांच करने की सलाह दी जाती है।
कुकिंग ऑयल को रियूज कर सकते हैं?
फैक्ट: खाना पकाने के तेल को दोबारा गर्म करने से विषैले पदार्थ निकलते हैं और शरीर में फ्री रेडिकल्स बढ़ जाते हैं। इससे शरीर में सूजन और कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) की गाइडलाइलंस के अनुसार, रियूज तेल का दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ट्रांस फैट से बचने के लिए इसका इस्तेमाल तीन बार तक कर सकते हैं। जहां तक हो सके तेल को दोबारा गर्म करने और दोबारा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
मिथक: अधिक तेल का उपयोग करने से भोजन स्वादिष्ट बनता है
फैक्ट: खाना पकाने के तेल के बारे में सबसे आम मिथक यह है कि कई लोगों को लगता है कि खाना बनाते समय जितना अधिक तेल का इस्तेमाल करेंगे, खाना उतना ही स्वादिष्ट बनेगा। जबकि तथ्य यह है कि खाना पकाने के लिए अधिक तेल का उपयोग करने से भोजन अधिक पक जाता है और भोजन से बहुत सारे पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त, अधिक तेल युक्त भोजन का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़कर स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ जाते है।
कुकिंग ऑयल हार्ट के लिए नुकसान दायक होता है?
फैक्ट : एक स्वस्थ हृदय के लिए एमयूएफए और पीयूएफए जैसे कुछ अच्छे फैटी एसिड के संतुलित सेवन की आवश्यकता होती है। बहुत सारे स्त्रोतों से भरपूर कुकिंग ऑयल, जिन्हें मिश्रित तेल के रूप में भी जाना जाता है, एक या दो बीजों के मिश्रण से तैयार करके बनाया जाता है। कुकिंग ऑयल को तैयार करने के लिए तेलों के अनुपात और वैज्ञानिक समझ के साथ शोध करके तैयार किया जाता है। जो कुकिंग ऑयल के दोनों महत्वपूर्ण फैटी एसिड - एमयूएफए और पीयूएफए का संतुलन को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। इसलिए कुकिंग ऑयल न केवल आपके कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करते हैं बल्कि आपके हृदय स्वास्थ्य में भी सुधार करते हैं। लेकिन खाने में तेल का सही अनुपात का इस्तेमाल करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
