Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Myths Vs Facts: क्या सचमुच चीनी खाने से डायबिटीज़ होती है? जानें शक्कर से जुड़ी 6 झूठी बातें
Common Myths About Sugar : शक्कर या चीनी खाने से दांत खराब, दिल की बीमारी और मोटापा भी होने का खतरा रहता है। कई लोग फिट रहने के लिए अपनी डाइट से चीनी को पूरी तरह हटा देते हैं, खासकर जो लोग वेटलॉस करना चाहते हैं, वो तो चीनी से परहेज ही कर लेते हैं।
हालांकि ये गलत धारणा है। शुगर यानी शक्कर के बारे में कई तरह के गलतफहमियां फैली हुई है, जिन्हें को दूर किया जाना बेहद जरुरी है।

Myth: चीनी खाने से डायबिटीज़ होती है?
Fact: ऐसा माना जाता है कि जो लोग खूब चीनी खाते हैं उनमें डायबिटीज़ का जोखिम भी बढ़ जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज़रूरत से ज़्यादा चीनी खाने से मोटापा और वज़न बढ़ता है, जो डायबिटीज़ का जोखिम बढ़ाते हैं। डॉक्टर्स यह भी कहते हैं कि ब्लड शुगर का स्तर डायबिटीज़ में अहम भूमिका निभाता है। चीनी अकेली ही इसकी ज़िम्मेदार नहीं है।
Myth: चीनी मोटापा बढ़ाने वाली होती है?
Fact: एक ग्राम चीनी में 4 कैलरी होती है, जबकि एक ग्राम वसा में 9 कैलरी होती है। चीनी की तुलना में वसा अधिक मोटापा बढ़ाती है। अगर चीनी संतुलित मात्रा में खाई जाए तो शरीर इसे आसानी से पचा लेता है। हां, अगर आप अधिक चिकनाईयुक्त वसा पदार्थ जैसे केक, पेस्ट्रीज व कुकीज आदि अधिक खाते हैं तो ये मोटापा बढ़ा सकते हैं।
Myth: चीनी से सड़ते हैं दांत?
Fact: चीनी जब दांतों के इनेमल के संपर्क में आती है तो उसे सड़ाती है। उच्च कार्बोहाइड्रेटयुक्त मीठे पदार्थ दांतों पर अधिक चिपकते हैं। अधिक एसिड वाले ड्रिंक्स भी दांतों के इनेमल को खराब करते हैं। इसलिए जरूरी है कि खाने के बाद कुल्ला करें। सोने से पहले फ्लोराइडयुक्त पेस्ट से ब्रश करें।
Myth: केवल सफेद चीनी ही हानिकारक होती है, ब्राउन शुगर नहीं?
Fact: सफेद चीनी में 99.96 % सूक्रोज होता है। ब्राउन शूगर भी आंशिक रूप से रिफाइंड ही होती है। इसमें सूक्रोज की मात्रा 97% तक होती है। गुड़ को चीनी का एक स्वस्थ विकल्प माना जा सकता है। इसमें रसायन अधिक नहीं होते। मिनरल व पोषक तत्व भी होते हैं।
Myth:शुगर फ्री प्रोडक्ट खाने से फायदा मिलता है?
Fact: ये भी एक गुमराह करने वाला मिथक है। शुगर फ्री प्रोडक्ट्स भी खतरनाक हो सकते हैं। अमेरिका में हुए शोध के अनुसार डाइट कोला पीने से मोटापे, डायबिटीज और हृदय रोगों की आशंका बढ़ जाती है। डाइट सोडा पीने वालों में इसे न पीने वालों की तुलना में मेटाबॉलिक सिंड्रोम होने की आशंका दुगनी होती है।
Myth: शुगर-फ्री मिठाई ब्लड शुगर नहीं बढ़ाती है?
Fact: यह गलत भी है क्योंकि हर खाद्य सामग्री में ग्लाइसेमिक लोड होता है। उच्च ग्लाइसेमिक लोड वाली वस्तु रक्त शर्करा को बढ़ाएगी, भले ही इसे मीठा बनाने के लिए शुगर-फ्री स्वीटनर का उपयोग किया जाए। तैयारी में स्वीटनर इसकी कुल सामग्री के 20-25% से अधिक नहीं हो सकता है इसलिए शेष 75-80% सामग्री रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
