Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Myths vs Facts : सिर्फ महिलाओं को ही नहीं मर्दों को भी होता है यूरिन इंफेक्शन, ये हैं UTI से जुड़े 5 मिथक
Myths vs Facts About Urinary Tract Infection: यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन यानी पेशाब मार्ग में संक्रमण होना आम बात है। महिलाएं इससे यूटीआई ( Urinary tract infections) का जोखिम ज्यादा होता है। ये संक्रमण यूरिनरी सिस्टम यानी गुप्तांग के किसी भी हिस्से में हो जाता है।
मूत्रमार्ग छोटा होने के कारण महिलाओं को यूटीआई होने का खतरा अधिक होता है। लेकिन भले ही यह महिलाओं में आम है, लेकिन महिलाओं में यूटीआई के बारे में बहुत सारी गलत जानकारी और धारणाएं मौजूद है।
यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन यानी यूरिन मार्ग में संक्रमण होना आम बात है। लेकिन इस बारे में कई तरह के मिथक हैं जिसके बारे में आपको जानकारी होना जरूरी है।

मिथक : सेक्सुअल एक्टिव होने पर ही UTI होता है?
फैक्ट: यह भी एक मिथक है, UTI का मुख्य कारण बैक्टीरिया होता है। जो यूरिनरी सिस्टम को संक्रमित करता है। हालांकि, यह सच है कि जब महिला सेक्सुअली एक्टिव होती है तो इंफेक्शन होने और UTI होने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन सिर्फ सेक्सुअली एक्टिव होने पर ही UTI हो, यह जरूरी नहीं है।
मिथक: पेशाब में बदबू आने का मतलब है UTI हो गया है?
फैक्ट: पेशाब से बदबू आना UTI (Urinary Tract Infections) के लक्षणों में से एक होता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि अगर आपके पेशाब से बदबू आ रही है तो आपको UTI हो गया है। पेशाब से गंध आने के अन्य भी कई कारण हो सकते हैं। इसलिए सीधे नतीजे पर न पहुंचे, अगर आपको शक है तो पेशाब की जांच करवा लें।
मिथक: क्रैनबेरी जूस पीने से UTI का इलाज किया जा सकता है?
फैक्ट: चूंकि क्रैनबेरी जूस में प्रोएंथोसायनिडिन होते हैं, जो बैक्टीरिया को ब्लेडर की दीवारों से चिपके रहने से रोकते हैं। इसलिए, अक्सर यूटीआई होने पर क्रैनबेरी जूस या अर्क का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्रैनबेरी के जूस के सेवन से UTI को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है, इसके पीछे कोई ठोस सबूत नहीं है।
मिथक : साबुन और पानी से प्राइवेट पार्ट को साफ करने से UTI ठीक हो जाता है?
फैक्ट: UTI में केमिकल प्रॉडक्ट इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे योनि के पीएच लेवल और गुड बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है। योनि में डूशिंग या क्लींजिंग वाइप्स का उपयोग करने से बचना चाहिए। योनि स्वयं सफाई करने वाला अंग है। वजाइना को इसे साफ करने के लिए आप किसी गीले कपड़े का प्रयोग कर सकते हैं लेकिन साबुन का इस्तेमाल करना ठीक नहीं है।
मिथक : क्या UTI सिर्फ महिलाओं को होता है?
फैक्ट: यह सरासर गलत जानकारी है कि UTI सिर्फ महिलाओं को होता है। यह पुरुषों को भी होता है। यह सच है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक बार यूटीआई का जोखिम रहता है, लेकिन पुरुषों भी इस इंफेक्शन का शिकार होते हैं। आंकड़ों से पता चला है कि 12% पुरुषों को अपने जीवन में कम से कम एक बार यूटीआई के दर्द से जरूर गुजरना पड़ता है। नेचुरल फीमेल यूरिनरी सिस्टम स्ट्रक्चर के कारण 40-50% महिलाएं इस जोखिम को झेलती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
