Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
Myths Vs Facts : ब्लैक ब्रा पहनने से क्या ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है? जानें ब्रा से जुड़े ये 5 झूठी बातें
Black Bra Can Cause Breast Cancer : ब्रेस्ट कैंसर को लेकर सोशल मीडिया में कई तरह की भ्रामक बातें फैली हुई है। इनमें से सबसे बड़ी गलतफहमियां यह है कि ब्लैक रंग की ब्रा पहनने और वायर ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है।
कई लड़कियों का यह भी मानना है रात को सोते हुए टाइट फिटिंग वाली काली ब्रा पहनने से भी ब्रेस्ट कैंसर का खतरा होता है। ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ के तहत आइए जानते हैं, क्या सच में काले रंग की या वायर वाली ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा होता है?

Myth: ब्लैक ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है?
Fact: ब्रेस्ट हेल्थ एजुकेशन आर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्लैक ब्रा का इस बात से कोई संबंध नहीं है। ये सब सिर्फ अफवाहें हैं, इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की एक रिपोर्ट में भी कहा गया है कि ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होने के बीच कोई संबंध नहीं मिले हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार काले रंग की या पैडेड और अंडर-वायर वाली ब्रा गर्मियों और उमस भरे मौसम के लिए बिलकुल सही नहीं है। गर्मियों में महिलाओं को हल्के रंग के कॉटन ब्रा और पैंटी और ड्रेस पहननी चाहिए। ताकि शरीर को पर्याप्त हवा मिल सके। अन्यथा मोटे और बहुत टाइट अंडरगारमेंट हमारी त्वचा पर रैशेज और खुजली पैदा कर सकते हैं।
Myth: टाइट ब्रा पहनने से कैंसर हो सकता है?
Fact: टाइट ब्रा पहनने में असुविधाजनक हो सकती है लेकिन ये कैंसर का कारण नहीं हो सकती है। अपनी सुविधा के लिए अपने स्तन के आकार के अनुसार ब्रा चुनें।
Myth: अंडरवायर ब्रा से कैंसर हो सकता है?
Fact: अंडरवायर ब्रा, सामान्य ब्रा या स्पोर्ट्स ब्रा सहित किसी भी प्रकार की ब्रा पहनने से स्तन कैंसर का कोई संबंध नहीं है। हालांकि, अंडरवायर ब्रा के जब तार बाहर निकलने लगते है, तो अंडरवायर ब्रा पहनना असुविधाजनक हो सकता है। इससे स्किन छिलने का डर बना रहता है।

Myth: हमेशा ब्रा पहनने की वजह से ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है?
Fact: ब्रेस्ट कैंसर की समस्या खराब खानपान, मोटापा और खराब लाइफस्टाइल के अलावा आनुवंशिक कारणों से भी हो सकती है। रेडिएशन और शराब का सेवन व धूम्रपान भी इसके लिए जिम्मेदार होता है। लेकिन ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होने का कोई सबूत अभी तक नहीं मिला है। ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण दिखने पर आपको सबसे पहले एक्सपर्ट चिकित्सक की देखरेख में जांच करानी चाहिए और उचित इलाज लेना चाहिए।
Myth: रात को ब्रा पहनकर सोने से कैंसर का खतरा हो सकता है?
Fact: ब्रेस्ट कैंसर और ब्रा पहनने को लेकर अक्सर यह कहा जाता है कि रात में ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इस बात को लेकर अलग-अलग तरह की राय भी सोशल मीडिया पर प्रचलित है। रात में ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होने की बात को लेकर इंस्टाग्राम पर सेहत से जुड़ी जानकारियां शेयर करने वाली मिलेनियल डॉक्टर तान्या के एक इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार 'रात में ब्रा पहनना, अंडरवायर ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर का कोई संबंध नही है।'
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
