Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Myths vs Facts: क्या वाकई Chewing Gum चबाने से कम होता है चेहरे का फैट?
chewing gum help reduce face fat: चेहरे का फैट कम करने को लेकर लोगों के बीच धारणा होती है कि Chewing gum खाने से चेहरा पतला हो जाता है और जॉ लाइन में तीखापन आता है। दरअसल आपको जानकर हैरानी होगी वास्तविकता से इस बात का कोई लेना-देना नहीं है।
सबसे पहले तो ये जान लेना जरूरी है कि च्युइंगम गम खाने से चेहरे की एक्सरसाइज जरूर होती है। पर इससे फेस फैट कम हो इस बात की कोई गारंटी नहीं है। आइए जानते हैं इस बारे में-

च्युइंग गम चबाने से चेहरे की चर्बी कम नहीं होती है
यह एक लोकप्रिय मिथक है कि च्युइंग गम चबाने से चेहरे की चर्बी कम हो जाती है। सीधी सी बात यह है कि आप एक जगह से चर्बी कम नहीं कर सकते। च्युइंग गम चबाने से आपके चेहरे की मांसपेशियों को अच्छी कसरत मिल सकती है लेकिन यह चेहरे की चर्बी कम करने में प्रभावी नहीं है
क्या वाकई कुछ असर होता है?
लेकिन इस बात से भी नकारा नहीं जा सकता है कि फेस का फैट कम करने में च्युइंगम बेअसर है। इसे लगातार चबाने से चेहरे की एक्सरसाइज होती रहती है जो आम तौर पर नहीं होती। हां, गले के फैट पर इसका ज्यादा असर नहीं होता है, लेकिन गालों पर तो ये असर पड़ता है। अगर आप फैस का भारीपन कम करना चाहते हैं, तो शुगर फ्री च्युइंगम चबाना बेहतर है क्योंकि उसमें 5 कैलोरी से भी कम होती है। आम च्युइंगम में इससे ज्यादा कैलोरी होती है। 15 मिनट की एक्सरसाइज के लिए इससे बेहतर उपाय हो सकते हैं। ज्यादा chewing gum चबाने से भी समस्या हो सकती है, दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है।

फेस का फैट कम करने के लिए करें ये एक्सरसाइज
गुब्बारा फुलाना भी इसी तरह की एक एक्सराइज है जिससे फेस फैट कम हो सकता है। इसके लिए रोज़ 15 मिनट ये एक्सरसाइज करना सहूलियत भरा रहेगा। इसी के साथ, अगर चाहें तो कुछ चेहरे का फैट कम करने के लिए योगा पोज़ ट्राई कर सकते हैं। वो ज्यादा असरदार रहेगा।
चेहरे का भारीपन कम करने के लिए करें ये काम
अगर सिर्फ चेहरे का फैट कम करना है तो बाकायदा इसके लिए एक्सरसाइज की जा सकती है। इसके कई तरीके आपको आसानी से पता चल जाएंगे। फेस के साथ साथ गले के फैट की एक्सरसाइज कर उसपर भी ध्यान दीजिए क्योंकि ये दोनों अगर साथ में कम होंगे तो ज्यादा फायदा होगा। योगा काफी असर कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
