Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Myths vs Facts: Dengue का मच्छर सिर्फ दिन में काटते हैं? ये हैं इस बीमारी से जुड़े 5 मिथक
Myths Vs Facts Dengue: देश भर में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। डेंगू के खतरनाक स्ट्रेन मिलने से लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। मानसून आते ही डेंगू के मामलों में अचानक से बढ़ोतरी देखने को मिलती है। एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से डेंगू फैलता है, ये मच्छर साफ पानी में पनपता है और दिन के उजाले में काटता है।
इससे बचने के लिए अपने घर के आस-पास जमा हुआ पानी न रहने दें और साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखें, नहीं तो इसमें डेंगू के मच्छर पनप सकते हैं। डेंगू के बढ़ते संक्रमण के बीच कई लोग आपको गलत जानकारियां भी दे सकते हैं। आपको आंखें बंद करके भरोसा करने से पहले इनका सच मालूम होना जरुरी है। आइए जानते हैं कि डेंगू से जुड़े कॉमन मिथक।

मिथक 1: एक बार डेंगू होने पर यह दोबारा नहीं हो सकता
फैक्ट: यह बात आपने कई लोगों से सुनी होगी लेकिन सच्चाई तो यह है कि डेंगू के चार तरह के वायरस होते हैं। एक वायरस से अगर आप प्रभावित हुए तो आपकी बॉडी अगली बार उससे लड़ने के लिए तैयार रहती है लेकिन बाकी के तीन वायरस शरीर को चपेट में ले सकते हैं।
मिथक 2 डेंगू का मच्छर सिर्फ दिन में काटते हैं?
फैक्ट: डेंगू से जुड़ा सबसे बड़ा मिथक यह है कि इसे फैलाने वाले एडीज मच्छर सिर्फ दिन में काटते हैं। सच यह है कि ये मच्छर दिन में ज्यादा ऐक्टिव रहते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ये शाम या रात में व्यक्ति को नहीं काट सकते।
मिथक 3: डेंगू के मच्छर मॉनसून में ज्यादा पनपते हैं?
फैक्ट: इस मिथक का सच यह है कि गर्मियों में और बारिश के बाद के मौसम में इन्हें पनपने का मौका मिलता है। यही वजह है कि उस इलाके में डेंगू का ज्यादा कहर होता है जहां पानी जमा हो।
मिथक 4: डेंगू का मच्छर किसी भी तापमान में पनप सकता है?
फैक्ट: आमतौर पर कहा जाता है कि एडीज मच्छर किसी भी तापमान में पनप सकते हैं लेकिन ऐसा है नहीं। मच्छर की यह प्रजाति सिर्फ उस वातावरण में बढ़ सकती है जहां तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो।
मिथक 5: प्लेटलेट्स का गिरना मतलब डेंगू
फैक्ट: प्लेटलेट्स में कमी को हमेशा डेंगू की ओर इशारा नहीं होती। संभव है कि यह किसी और वजह से हो रहा हो, इसलिए टेस्ट करवाना जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
