Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Golgappa Myths vs facts: गोलगप्पे को खाने से मुंह के छाले ठीक हो जाते है? जानें सच्चाई
Golgappa Myths vs facts: अक्सर जब भी मुंह में छाले होते हैं, तो आपने अक्सर सुना होगा कि लोग कहते है कि गोलगप्पे खा लेने से ये समस्या ठीक हो जाती है। कई लोग इस सलाह को मानते भी है।
इसके अलावा लोग छाले ठीक करने के लिए तीखा खाने की बात भी कहते हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या सच में गोलगप्पे या पानीपुरी खाने से मुंह के छाले से ठीक हो जाते हैं? आइए जानते हैं इससे जुड़ी सच्चाई।

क्या पानी पुरी में इस्तेमाल होने वाले मसाले मुंह के अल्सर को रोकते हैं?
ऐसा कोई भी वैज्ञानिक सबूत नहीं है, जो यह बात साबित करता हो कि पानी पूरी या गोलगप्पे खाने से आपके मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं। अगर आपके मुंह में छाले हैं, तो आपको अपने मुंह से सलाइवा ज्यादा निकालना चाहिए। आपके मुंह से सलाइवा जितना ज्यादा निकलेगा, उतना ही डेड सेल्स निकलने की संभावना बढ़ेगी। एक्सपर्ट की मानें तो गोलगप्पा खाने से मुंह का छाला ठीक नहीं होता है। यह पूरी तरह से एक मिथ है। इससे छाले को ठीक करने के बजाय आपके मुंह को छिल सकते है।
गोलगप्पे का पानी पीने से ठीक हो जाते हैं गोलगप्पे?
ये भी एक मिथ है, गोलगप्पे में पुदीना होने से छाले का कोई संबंध नहीं है। हालांकि, गोलगप्पे का पानी चटपटा होता है, इसलिए हमारे मुंह से सलाइवा ज्यादा निकलता है। इसलिए ऐसा संभव हो सकता है कि गोलगप्पा का चटपटा पानी पीने से छाले ठीक हो जाएं। क्योंकि इस दौरान आपके मुंह से सलाइवा ज्यादा निकलता है, जिससे मुंह के डेड सेल्स बाहर निकलती है।
छाले ठीक करने के लिए करें ये काम
- छाले होने पर सलाह दी जाती है कि गुनगुना पानी पिएं। नमक के पानी से गरारा करें, ताकि डेड सेल्स निकल सके।
- इसके अलावा पेट की गर्मी की वजह से मुंह में छाले होते हैं। इसलिए इस दौरान ठंडा खाने की सलाह दी जाती है। एक्सपर्ट के अनुसार मुंह में छाले होने पर सौंफ का पानी पीएं। इस पानी से आपका पेट ठंडा होता है। मुंह के छाले पेट की गर्मी के वजह से निकलते हैं।
- आपका पेट ठंडा रहे इसके लिए सौंफ और मिश्री के सेवन से भी आप मुंह के छाले ठीक कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
