Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
75 साल की उम्र में भी कैसे इतने फिट हैं नरेंद्र मोदी? जानें क्या खाते हैं प्रधानमंत्री
Narendra Modi Fitness Mantra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। मगर उनकी फिटनेस और स्फूर्ति को देख हर कोई हैरान हो जाता है। लोगों को यकीन ही नहीं होता कि 75 की उम्र में भी कोई इतना एक्टिव हो सकता है। इस उम्र में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस ऊर्जा, एक्टिवनेस और तंदुरुस्ती के साथ देश और दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं, वह हर किसी को हैरान कर देता है। लंबे-लंबे दौरे, लगातार मीटिंग्स और व्यस्त शेड्यूल के बावजूद मोदी जी का चेहरा हमेशा फ्रेश और फिट दिखाई देता है।
वहीं आज के युवा थोड़ा सा काम करते ही थक जाते हैं। ऐसे में सभी के मन में ये सवाल आता है कि आखिर उनका फिटनेस मंत्रा क्या है? आइए जानते हैं मोदी जी की सेहतमंद लाइफस्टाइल और एक्टिव रहने के राज जिसे फॉलो कर आप भी रह सकते हैं तंदुरुस्त और चुस्त।

1. सुबह जल्दी उठना और योगाभ्यास
मोदी के डेली रूटीन की बात करें तो वो रात को जल्दी सो जाते हैं और सुबह 4 बजे बिस्तर छोड़ देते हैं। वो सुबह की शुरूआत योग और प्राणायाम से करते हैं। जैसे कि योगासन, सूर्य नमस्कार और ध्यान उनकी फिटनेस का अहम हिस्सा हैं। योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है जो नरेंद्र मोदी में दिखाई भी देता है।
2. प्राकृतिक और संतुलित आहार
नरेंद्र मोदी की डाइट की बात करें तो वो बहुत ही सादा और सात्विक भोजन करना करते हैं। प्रधानमंत्री जंक फूड और ऑयली चीजों से दूरी रखते हैं। इसके अलावा वो अक्सर नमक और चीनी कम लेकर डायट को बैलेंस में रखते हैं। वहीं मोदी ने कई बार इस बात का जिक्र अपने इंटरव्यू में भी किया है कि मौसमी फल और हल्का खाना उनकी डाइट का हिस्सा है। मोदी को भोजन में सबसे ज्यादा मोरिंगा की सब्जी पसंद हैं। इसके अलावा वो अपनी डाइट और खानपान का बहुत ध्यान रखते हैं और संतुलित डाइट लेते हैं।

3. डिसिप्लिन्ड रूटीन
चाहे कितनी भी व्यस्तता क्यों न हो, मोदी जी अपने रूटीन से समझौता नहीं करते। समय पर सोना और समय पर उठना उनकी फिटनेस का बड़ा राज है। फिर चाहे हो देश में हों या विदेश में मोदी अपनी दिनचर्या को संतुलित और अनुशासित रखते हैं। उनके रूटीन में सुबह और शाम वॉक करना, मेडिटेशन करना जिससे मानसिक शांति और फोकस बना रहता है शामिल है।
4. नकारात्मकता से दूरी
मोदी जी का मानना है कि पॉजिटिव सोच भी फिटनेस का हिस्सा है। जो लोग नेगेटिव सोचते हैं उनके जीवन में नेगेटिविटी होती है। तभी तो शास्त्रों में भी कहा गया है कि इंसान जैसा सोचता है उसके साथ वैसा ही होता है। मोदी का मानना है कि तनाव से बचना और हमेशा काम को मिशन की तरह लेना उनकी लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाता है।

5. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग का प्रचार
योग मोदी की लाइफ का अभिन्न हिस्सा है। यही वजह है कि नरेंद्र मोदी ने योग को ग्लोबल पहचान दिलाई। योग के महत्व को समझाने और आगे बढ़ाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का उनका विजन भी योग और फिटनेस के प्रति उनकी आस्था को दर्शाता है। मोदी जी का फिटनेस मंत्र हमें यह सिखाता है कि फिटनेस महंगे जिम या एक्सरसाइज मशीनों से नहीं, बल्कि योग, संतुलित आहार और अनुशासन से आती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
