Latest Updates
-
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
National Vaccination Day 2023: हर महिला को हेल्दी रहने के लिए जरूर लगवानी चाहिए ये 6 वैक्सीन

नेशनल वैक्सीनेशन डे हर बच्चे का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के लिए हेल्थ केयर वर्कर्स की कड़ी मेहनत को स्वीकार करने और उनकी सराहना करने के लिए है। लेकिन महिलाओं को भी उन वैक्सीन के बारे में पता होना चाहिए जिनकी उन्हें जरूरत है। सर्वाइकल कैंसर हो या खसरा से बचाव के लिए, महिलाओं को समय पर वैक्सीन लगवाने की जरूरत होती है। क्योंकि वैक्सीनेशन हमारे हेल्थ को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।
हर महिला को जरूर लगवानी चाहिए ये वैक्सीन
1. इन्फ्लुएंजा वैक्सीन
इन्फ्लुएंजा यानि फ्लु वैक्सीन हर कोई लगवा सकता है। लेकिन ये उन महिलाओं को खासतौर पर लगवानी चाहिए जो प्रेग्नेंट हो, स्तनपान कराती हों, या कमजोर इम्यून सिस्टम वाली हों। प्रेग्नेंसी के दौरान भी कई महिलाएं वैक्सीनेशन करवा सकती हैं। अगर कोई महिला इन्फ्लुएंजा वैक्सीन नहीं लगवाती हैं तो उन्हें गंभीर बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
2. ह्यूमन पेपिलोमावायरस वैक्सीन ( एचपीवी )
ज्यादातर सर्वाइकल कैंसर HPV से जुड़े होते हैं जो यौन संपर्क से फैलता है। ऐसे में HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर के ज्यादातर मामलों को फैलने से रोकता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि महिलाओं और लड़कियों में ये वायरस फैलने से पहले ही उन्हें ये वैक्सीन लगवाने की जरूरत होती है। इसलिए डॉक्टर महिलाओं से इस वैक्सीन को लगवाने की अपील करती हैं। HPV वैक्सीन लगवाने से महिलाओं और पुरुषों में किडनी कैंसर और मुंह, गले, सिर, गर्दन के कैंसर को भी रोकने में मदद करता है। 9 साल की उम्र से 45 साल की उम्र तक महिलाओं और लड़कियों को ये वैक्सीन लगाई जाती है।
3. खसरा, मम्सऔर रूबेला वैक्सीन ( MMR )
MMR वैक्सीन महिलाओं को खसरा, मम्स और रूबेला से बचाता है। इस वायरस के कारण दिमाग को नुकसान, बहरापन और यहां तक कि मौत होने का खतरा भी बढ़ जाता है। बच्चे को 12 से 15 महीने का होने के बाद ही यह वैक्सीन दी जा सकती है।
4. हेपेटाइटिस बी वैक्सीन
यह वैक्सीन हेपेटाइटिस बी के संक्रमण से बचाने में मदद करता है जो लीवर से जुड़ी की बीमारी और लीवर के कैंसर का कारण बन सकता है। यह वैक्सीन सभी बच्चों को लगाया जाता है।
5. टेटनस, डिप्थीरिया और पर्टुसिस वैक्सीन ( TDAP )
यह वैक्सीन टेटनस, डिप्थीरिया और पर्टुसिस यानी काली खांसी से बचाता है जो किसी के लिए भी जानलेवा हो सकता है। जिन महिलाओं को डिप्थीरिया और टेटनस टॉक्साइड युक्त टीके की प्राथमिक सीक्वेंस दी गई है, उन्हें हर 10 साल में टेटनस और डिप्थीरिया के टीके की बूस्टर डोज मिलनी चाहिए। महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी समय TDAP वैक्सीन को लगवा सकती हैं।
6. न्यूमोकोकल वैक्सीन
इस वैक्सीन को उन महिलाओं को लगवानी चाहिए, जिन्हें न्यूमोकोकल बीमारी का खतरा ज्यादा होता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











