Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
National vaccination Day 2024 : कब हैं राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, इन संदेशों से टीकाकरण के प्रति फैलाएं जागरुकता
National Vaccination Day 2024 : देशभर में हर साल 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन के प्रति जनता को जागरुक करना होता है। वैक्सीनेशन के जरिए आप कई गंभीर बीमारियों के वायरस से शरीर को बचाकर इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग कर पाते हैं।
हालांकि इस दिन को इम्यूनिटाइजेशन डे और पोलियो रविवार के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन के सालाना कार्यक्रम आयोजित होते हैं और टीकाकरण के फायदे गिनाए जाते हैं।

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस का महत्व (National Vaccination Day Significance)
टीकाकरण कई खतरनाक और गंभीर बीमारियों को रोकने का एक प्रभावी माध्यम और इलाज है। टीकाकरण खतरनाक बीमारी जैसे पोलियो, चेचक, टिटनस खसरा, रेबीज और कोरोना जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की मानें तो हर साल टीकाकरण की मदद से करीब 2-3 मिलियन लोगों की जान बचाई जाती है।
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस का इतिहास (National Vaccination Day History)
भारत में पहली बार राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 16 मार्च साल 1995 में मनाया गया। तभी से लेकर अभी तक हर साल 16 मार्च को नेशनल वैक्सीनेशन डे सेलिब्रेट किया जाता है। यहीं समय था जब भारत में पहली बार बच्चों को पोलियो वैक्सीन की पहली खुराक दी गई थी।
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की थीम (National Vaccination Day Theme)
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस भी हर साल अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाता है। इस बार राष्ट्रीय टीकाकरण की थीम "टीके सभी के लिए काम करें" (Vaccines Work For All ) है।
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस कोट्स (National Vaccination Day Quotes in Hindi )
1. जीवन का मज़ा पाना हैं तो, टीकाकरण कराना हैं
2. टीकाकरण दिवस पर आये लोगो को जागरूक करे. उन्हें रोगों से दूर करे
3. बच्चों को बचाना है, तो पोलियों डोज पिलाना है
4. रोगों से हमें मुक्ति दिलाने वाले टीकों का आविष्कार एक कड़ी मेहनत का नतीजा होता हैं
5. आओ टीकाकरण कराये रोगों से मुक्ति पाये
6. कोरोना को अपने से रखना हैं दूर, तो वैक्सीन लगवाओं हजूर
7. टीकाकरण आप को आज़ादी दिलाता हैं जानलेवा रोगों से HAPPY National Vaccination Day
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
