Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Male Fertility : कम स्पर्म काउंट की वजह से पिता बनने में हो रही दिक्कत? आज ही खाना शुरू करें ये दालें
Natural Remedy for Low Sperm Count : आज की तेज़-रफ्तार जिंदगी में तनाव, असंतुलित आहार और खराब जीवनशैली ने पुरुषों के स्वास्थ्य पर गहरा असर डाला है। खासकर स्पर्म काउंट कम होने की समस्या आजकल आम होती जा रही है। यह समस्या पुरुषों में इनफर्टिलिटी (बांझपन) के बड़े कारणों में से एक है।
स्पर्म काउंट कम होने से पुरुषों को यौन इच्छा में कमी, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (लिंग में उत्तेजना की समस्या) और शीघ्रपतन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि खानपान और जीवनशैली में बदलाव करके स्पर्म काउंट और क्वालिटी दोनों को बेहतर बनाया जा सकता है। विशेष रूप से कुछ दालें इस समस्या के समाधान में मदद कर सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

1. उड़द दाल: वीर्यवर्धक और ऊर्जावान
आयुर्वेद में उड़द दाल को वीर्यवर्धक बताया गया है।
- इसमें प्रोटीन, आयरन और फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो शुक्राणुओं की संख्या और उनकी गतिशीलता (motility) बढ़ाने में मदद करते हैं।
- उड़द दाल का सेवन करने से शरीर ऊर्जावान बनता है और यौन संबंधी समस्याएं जैसे थकान और कमजोरी भी दूर होती हैं।
- आयुर्वेद में उड़द दाल को कामोत्तेजक गुणों से भरपूर माना गया है।
कैसे खाएं?
रोज़ाना उड़द दाल का सेवन दाल, इडली-दोसा बैटर या उड़द दाल के लड्डू के रूप में किया जा सकता है।
2. मसूर दाल: फोलिक एसिड से भरपूर
- मसूर दाल में प्रोटीन और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है।
- फोलिक एसिड पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने के लिए बेहद जरूरी है।
- मसूर दाल का सेवन करने से स्पर्म काउंट बढ़ता है और उनकी क्वालिटी भी सुधरती है।
- यह दाल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर शुक्राणुओं को सुरक्षित रखती है।
कैसे खाएं?
आप मसूर दाल को सूप, दाल-चावल या सलाद के रूप में शामिल कर सकते हैं।
3. मूंग दाल: हल्की और पौष्टिक
- मूंग दाल को पचाना आसान होता है और इसमें भरपूर प्रोटीन, जिंक और आयरन पाए जाते हैं।
- मूंग दाल पुरुषों की प्रजनन क्षमता को सुधारने में सहायक है।
- इसमें मौजूद जिंक टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को संतुलित करता है, जिससे यौन स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
कैसे खाएं?
अंकुरित मूंग, मूंग दाल खिचड़ी या मूंग दाल का सूप सेवन करना फायदेमंद रहेगा।
4. चना दाल: एनर्जी और ताकत बढ़ाने वाली
- चना दाल शरीर को ताकत देने और पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी को सुधारने में मदद करती है।
- इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है, जो पुरुषों के स्वास्थ्य को संतुलित बनाए रखता है।
- चना दाल के सेवन से कमजोरी दूर होती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- संतुलित आहार लें : हरी सब्जियां, मेवे, दूध, दही, फल और दालें डाइट का हिस्सा बनाएं।
- जंक फूड से बचें : तला-भुना और ज्यादा मीठा खाने से स्पर्म क्वालिटी पर नकारात्मक असर पड़ता है।
- नियमित व्यायाम करें : योग और व्यायाम से शरीर में हार्मोन संतुलन बना रहता है।
- धूम्रपान और शराब छोड़ें : ये आदतें शुक्राणुओं की संख्या और क्वालिटी को कम करती हैं।
- पर्याप्त नींद लें : रोजाना 7-8 घंटे सोना पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
- तनाव कम करें : ध्यान (Meditation) और प्राणायाम से मानसिक शांति मिलती है, जिससे स्पर्म हेल्थ पर सकारात्मक असर पड़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
