Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Navratri 2023 : क्या व्रत के दौरान कोल्ड ड्रिंक पी सकते हैं या नहीं ? जानें यहां
can we drink cold drink during fast : व्रत-त्योहार के दौरान लोग खानपान से जुड़ी हर सावधानी बरतते हैं। व्रत करने वाले लहसुन-प्याज और साधारण नमक वाला भोजन ग्रहण नहीं करते हैं। इस दौरान वे कोशिश करते हैं कि शुद्ध खान-पान ही करें। खाने में तो कई सारी चीजें हैं जैसे कुट्टू, साबूदाने और समा के चावल, सिंघाड़े के आटे से बने पकवान।
इस दौरान शरीर को डिहाइड्रेशन के बचाने के लिए लोग जूस, फल और चाय-कॉफी भी पीते हैं। वहीं कुछेक लोग कोल्ड ड्रिंक या डिब्बा वाला जूस पीते हैं। पर क्या व्रत के दौरान कोल्ड ड्रिंक पीना सही है? आइए यहां जानते हैं?

व्रत में कोल्ड ड्रिंक पी सकते हैं?
व्रत करने के दौरान किसी भी कोल्ड ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें कार्बोनेशन और सोडा जैसे रसायन शामिल होते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। व्रत में कोल्ड ड्रिंक या पैक्ड जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल इनमें आर्टिफिशियल स्वीटनर और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। व्रत रखने वाले लोगों को यह बात ध्यान में रखना चाहिए कि व्रत करने का उद्देश्य शरीर को शुद्ध करना और विषाक्त पदार्थों को खत्म करना है। इस दौरान कोल्ड ड्रिंक पीने से शरीर में विषाक्त पदार्थों का जमाव हो सकता है, इसलिए इसे अनुचित माना जाता है।
नवरात्रि व्रत में कैफीन से बनाए दूरी
व्रत के दौरान चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक ज्यादा न पिएं। कैफीन से नर्वस सिस्टम को एक बूस्ट मिलता है, यानी झटका-सा लगता है। जब पूरा खाना नहीं खाया होता तो यह झटका जोर से लगता है, जो हमारे नर्वस सिस्टम के लिए ठीक नहीं होता। इसलिए कोल्ड ड्रिंक के सेवन से बचना चाहिए। वहीं कोल्ड ड्रिंक बनाने में कई सारे कृत्रित एजेंट इसमें मिल जाते हैं जो आपके व्रत को खंडित कर सकते हैं।
यह चीजें पीएं व्रत में
नवरात्रि उपवास के दौरान जहां तक हो सकें कैफीन से दूरी बनाकर चलें। अगर कुछ पीने का मन हो तो छाछ और फलों के रस का सेवन भी किया जाता है, मगर पैक्ड जूस और अन्य गैस मिश्रित पेय पदार्थो का सेवन नहीं किया जाता है। व्रत शुरू होने से पहले तड़के चाय या कॉफी पीना भी फायदेमंद होता है। हां, लेकिन अति न करें।
कोल्ड ड्रिंक पीने के नुकसान
कोल्ड ड्रिंक के अत्यधिक सेवन से फैटी लीवर रोग विकसित होने की संभावना बढ़ सकती है। जब अत्यधिक मात्रा में कोल्ड ड्रिंक लीवर तक पहुंचती हैं।
कोल्ड ड्रिंक में पोषक तत्व जीरो प्रतिशत होते हैं, जबकि कैलोरी और चीनी का स्तर अत्यधिक अधिक होता है, जिसके परिणामस्वरूप पूरे शरीर को व्यापक नुकसान होता है। शर्करा युक्त पेय पदार्थों के सेवन से लेप्टिन प्रतिरोध का विकास हो सकता है, जिसके परिणामस्वरूप मोटापा हो सकता है। मोटापा अक्सर विभिन्न बीमारियों का मूल कारण होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
