Latest Updates
-
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन
Navratri 2024 : अष्टमी/नवमी पर क्यों भोग में बनते हैं काले चने, जाने वजह और फायदे
Why Kale Chane are prepared on Ashtami/Navami : 9 दिन चलने वाले नवरात्रि के आखिरी दिन देवी को भोग लगाने के बाद कन्या पूजन किया जाता है। इस दिन काले चने, सूजी का हलवा और पुड़ी का भोग लगाया जाता है। इस दिन हर घर में काले चने बनाए जाते हैं और कन्या पूजन में खिलाया जाता है लेकिन कभी आपने सोचा है कि आखिर कन्या पूजन में प्रसाद के तौर पर काले चने बनाना क्यों जरुरी होता है?
नवरात्रि पर काले चने बनाने के एक खास वजह होती है। जिसका तार सेहत और धर्म दोनों से जुड़ा हुआ है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में काले चने प्रसाद के रुप में क्यों खाए जाते हैं और इन्हें खाने के फायदे।

क्यों नवरात्रि में लगता हैं काले चने का भोग?
कन्या पूजन में काले चने को बनाकर देवी मां को भोग लगाया जाता है और कन्या पूजन के बाद प्रसाद के रुप में ग्रहण किया जाता है। काले चने को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। 9 दिन व्रत के बाद नवरात्रि में देवी से शक्ति की कामना करते हुए इसका सेवन किया जाता है। काले चने में आयरन, प्रोटीन व फाइबर होता है जो नवरात्रि के दौरान व्रत रखने से कमजोरी को दूर करता है। इन्हें डेली रुटीन में डाइट में शामिल करने के ये फायदे मिलते हैं।
दिल को रखें मजबूत
काले चने में खूब एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होता हैं। इसे डाइट में शामिल करने से दिल से जुड़ी बीमारियों नहीं होती हैं।
हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाए
काले चने में खूब आयरन होता है। इसे खाने से हीमोग्लोबिन स्तर की कमी नहीं होती है और एनीमिया भी दूर रहता है।
प्रोटीन की समस्या करें दूर
काले चने शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होने देता है। इसे खाने से शरीर को ताकत मिलती और बीमारियां नहीं होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications