Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Cold Drink In Navratri Fast: नवरात्रि व्रत में कोल्ड ड्रिंक पीने से व्रत खंडित हो जाता है, जानें यहां!
हिंदू धर्म के मुख्य त्योहार में से एक चैत्र नवरात्रि 2024 की शुरुआत हो चुकी है। चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ शक्ति स्वरूपों की पूजा की जाती है। इन 9 दिनों तक उपवास रखने वाले भक्तों को खान-पान का खूब ध्यान रखना पड़ता है।
लेकिन व्रत के दौरान कई बार लोग इस असमंजस में पड़ जाते हैं कि क्या वे नवरात्रि के व्रत में कोल्ड ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं या नहीं? चैत्र नवरात्रि मार्च या अप्रेल के समय में आती है। इस दौरान गर्मी खूब सताती हैं।इस दौरान लोग डिहाइड्रेशन से बचने के लिए लोग जूस पीते हैं।
वहीं कुछेक लोग कोल्ड ड्रिंक या डिब्बा वाला जूस पीते हैं। पर क्या व्रत के दौरान कोल्ड ड्रिंक पीना सही है? आइए यहां जानते हैं कि व्रत के दौरान कोल्ड ड्रिंक पी सकते है या नहीं?

व्रत में कोल्ड ड्रिंक पी सकते हैं?
व्रत करने के दौरान कोल्ड ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें कार्बोनेशन और सोडा जैसे रसायन मिलाए जाते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। व्रत में कोल्ड ड्रिंक या पैक्ड जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।
दरअसल इनमें आर्टिफिशियल स्वीटनर और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। व्रत रखने का उद्देश्य शरीर को शुद्ध करना और विषाक्त पदार्थों को खत्म करना होता है। व्रत के दौरान कोल्ड ड्रिंक पीने से शरीर में विषाक्त पदार्थों का जमाव हो सकता है, इसलिए इसे अनुचित माना जाता है।
नवरात्रि व्रत में कैफीन से बनाए दूरी
व्रत के दौरान कैफीनयुक्त पदार्थ पीने से बचें। कोल्ड ड्रिंक ज्यादा पीने से बचें। खाली पेट कैफीन पीने से नर्वस सिस्टम को एक बूस्ट मिलता है। जब पूरा खाना नहीं खाया होता तो यह झटका जोर से लगता है, जो हमारे नर्वस सिस्टम के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक बनाने में कई सारे कृत्रिम एजेंट मिलाए जाते हैं जो आपके व्रत को खंडित कर सकते हैं।
ये नुकसान भी होते हैं-
- इसके अलावा जब अत्यधिक मात्रा में कोल्ड ड्रिंक लीवर तक पहुंचती है तो यह फैटी लीवर रोग विकसित कर सकती है।
- कोल्ड ड्रिंक में पोषक तत्व जीरो प्रतिशत होते हैं, जबकि कैलोरी और चीनी का स्तर अत्यधिक अधिक होता है,जिसके परिणामस्वरूप मोटापा हो सकता है।
ये चीजें पीएं
व्रत में नवरात्रि उपवास के दौरान जहां तक हो सकें कैफीन से परहेज करें।
- अगर कुछ पीने का मन हो तो छाछ और फलों के रस का सेवन करें मगर पैक्ड जूस और डिब्बा पैक पेय पदार्थो का सेवन न करें। - व्रत शुरू होने से पहले तड़के चाय पी सकते हैं, लेकिन अति न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
