Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Navratri Vrat Recipes: व्रत में लौकी की बर्फी खाने से मिलते हैं कई हेल्थ बेनिफिट्स, जानिए इसे बनाने की रेसिपी
नवरात्रि के समय व्रत के दौरान कई लोग अपने आपको हेल्दी रखने के लिए लौकी की बर्फी खाते हैं। व्रत के समय स्वाद के साथ आपके सेहत के लिए लौकी की बर्फी काफी फायदेमंद होती है।
लौकी की बर्फी को बनाकर आप 2 से 3 दिनों तक फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान होता है। लौकी में मौजूद गुण आपको कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। लौकी की बर्फी ब्लड प्रेशर, पानी की कमी जैसे शरीरिक समस्या से निपटने में काफी कारगर भी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार 100 ग्राम लौकी में 96 फीसद पानी होता है। जिस कारण उपवास के दौरान यह आपको डिहाइड्रेशन से भी बचाने में मदद करता है। आइए जानते हैं लौकी की बर्फी बनाने की रेसिपी और इससे मिलने वाले हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में...

लौकी की बर्फी बनाने की रेसिपी
सामग्री
* लौकी - 2 कप कद्दूकस की हुई
* मिल्क पाउडर - 1 कप
* चीनी - 1 कप
* घी - आधा कप
* बादाम - 1/4 कप कटे हुए
* पिस्ता - 1/4 कप कटा हुआ
* इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच
बनाने की विधि
1. लौकी की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले गैस मीडियम आंच पर रखकर एक भारी तले की कड़ाही में घी गरम कर लें।
2. इसके बाद इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालकर 10 मिनट तक नरम होने तक अच्छे से फ्राई करें।
3. अब इसमें मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
4. जब मिल्क पाउडर और लौकी अच्छी तरह मिल जाए तो इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह घुलने तक चलाते रहे।
5. अब इसमें कटे हुए बादाम, पिस्ता और इलायची पाउडर डाल दें।
6. इस मिश्रण को तब तक चलाए जब तक वह गाढ़ा होकर पैन के किनारे न छोड़ने लगे।
7. अब इसे एक चिकनी की हुई प्लेट या ट्रे में निकाल कर फैला दें और फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
8. आपकी लौकी की बर्फी तैयार है। अपने मनचाहे आकार में काट कर इसे मजे से खाएं।

लौकी की बर्फी खाने के हेल्थ बेनिफिट्स
1. हाई ब्लड प्रेशर रखें कंट्रोल
लौकी में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है जो बर्फी बनने के बाद भी इसमें मौजूद होते हैं। इस कारण लौकी की बर्फी खाने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। लौकी में मौजूद फाइबर के गुण आपके कोलेस्ट्रोल लेवल को भी कम करने में मदद करता है। व्रत के दौरान आपको हेल्दी रखने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।
2. वेट कंट्रोल करने में फायदेमंद
वजन कंट्रोल करने या कम करने में लौकी की बर्फी फायदेमंद है। लौकी में फाइबर के गुण होते हैं, जिस कारण इसे खाने से दिन में बार-बार भूख नहीं लगती है। इसलिए लौकी वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है। लौकी में सोलेबल फाइबर भी होता है जो शरीर में फेट को जमने नहीं देता।
3. आपको रखें हाइड्रेटेड
गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। खासकर व्रत के दौरान आपको हाइड्रेट रहना जरूरी हो जाता है। ऐसे में लौकी की बर्फी आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। लौकी का सेवन आपके शरीर को ड्राई होने से बचाती है। नवरात्रि के व्रत के दौरान आप हाइड्रेटेड रहने के लिए लौकी की बर्फी का सेवन जरूर करें।
4. इम्युनिटी बूस्टर
लौकी आपके लिए इम्युनिटी बूस्टर के रूप में भी काम करता है। लौकी में विटामिन सी और विटामिन बी के गुण मौजूद होते हैं जो इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। लौकी की बर्फी में मौजूद ड्राई फ्रूट्स भी आपके हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है। जिसके सेवन से आपमें कमजोरी की समस्या नहीं आती।
5. मेमोरी पावर बनाएं स्ट्रॉन्ग
आज के समय में बिजी लाइफस्टाइल और बढ़ते तनाव के कारण कई लोगों की मेमोरी पावर काफी कमजोर हो जाती है। लौकी में मौजूद कोलाइन कंपाउंड आपके मेमोरी को बूस्ट करने में मदद करता है और आपके सोचने की क्षमता को बढ़ाने में मददगार है।
6. पाचन क्रिया को रखें ठीक
लौकी की बर्फी आपके पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करने मे मदद करता है। इसे खाने से व्रत के दौरान होने वाली गैस, कब्ज और अपच की परेशानी से छुटकारा मिलता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
