Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Navratri 2023: नवरात्रि के उपवास के बाद एसिडिटी कर सकती हैं हालत खराब, व्रत तोड़ने के बाद करें ये 5 काम
नवरात्रि के 9 दिन व्रत के दौरान गैस और एसिडिटी की समस्या आपको परेशान कर सकती है। इस दौरान अचानक से खानपान में आए बदलाव की वजह से मेटाबॉलिज्म का भी काम करने का तरीका बदल जाता है। डाइजेशन स्लो की वजह से एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती हैं।
ऐसे में अगर आप कुछ बातों का ख्याल रखें तो इस समस्या से बच सकते हैं। साथ ही आप व्रत के दौरान लगातार एक काम करें तो इस समस्या से आपका बचाव हो सकता है।

सुबह नारियल पानी पिएं
व्रत के दौरान खाली पेट नारियल पानी पिएं। इससे गैस और एसिडिटी की समस्या से आपको निजात मिलेगा। नारियल पानी की सबसे बड़ा खासियत यह है कि यह पेट के एसिडिट और पीएच को बैलेंस करने का काम करता है। साथ ही भरपूर मात्रा में पानी होने का कारण यह पाचन तंत्र को दुरूस्त रखता है। ताकि एसिडिटी और गैस की समस्या न हो।
व्रत छोड़ते हुए हल्का खाएं
9 दिन के उपवास के बाद हल्का खाना खाएं और जहां तक हो सकें कम मात्रा में खाएं। क्योंकि मेटाबॉलिज्म में आए बदलाव की वजह से अचानक से खाना पचने में दिक्कत हो सकती हैं। इसलिए कम मात्रा में खाकर ही व्रत छोड़े।
मसालेदार भोजन से बचें
नवरात्रियों के दौरान कई लजीज पकवान भी बनाए जाते हैं। मसालेदार और तले हुए खाद्य पदार्थ वास्तव में अच्छे लगते हैं, लेकिन कोशिश करें कि उपवास के दौरान या छोड़ते हुए कम मात्रा में ही खाएं। इन्हें न खाएं, क्योंकि ये एसिडिटी को ट्रिगर कर सकते हैं ।
ज्यादा चाय-कॉफी न पिएं
व्रत के दौरान कुछ लोग बहुत ज्यादा चाय या कॉफी पीते हैं। यह आपकी गैस और एसिडिटी का कारण हो सकता है। दरअसल, जब आप बहुत ज्यादा चाय-कॉफी पीते हैं तो इसमें पाया जाने वाला कैटेचिन एसिडिक बाइल जूस के लेवल को बढ़ाता है। जिसके कारण गैस-एसिडिटी की समस्या होती है। इसलिए व्रत के दौरान बहुत ज्यादा चाय-कॉफी पीना सेहत के हिसाब से ठीक नहीं है।
खाने में करें दही का सेवन
व्रत छोड़ते समय दही का सेवन जरुर करें। दही में प्रोबायोटिक्स गुण शामिल होते हैं। जो आपको एसिडिटी से बचाते हैं।
दिन की शुरुआत में करें ये 1 काम
जब भी आपको 10 दिन का व्रत भी रखना है या लंबे अंतराल के बाद छोड़ना हैं, तो आपको गैस और एसिडिटी बहुत ज्यादा परेशान कर सकती है। इसके लिए वो आप खाली पेट सबसे पहले पुदीने की पत्तियां चबा लें। इसे खाने से आपका व्रत भी नहीं टूटेगा साथ ही आपको गैस और एसिडिटी की समस्या भी नहीं होगी। पेट ठंडा भी रहेगा और आपको कई तरह की समस्या से निजात मिल जाएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
