Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
भगवान जगन्नाथ को भी लू लगने पर पिलाया जाता है 'तोरानी', जानें इसे कैसे तैयार किया जाता है
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने अपनी नई गाइडलाइन में लू से बचाव के लिए प्यास न होने पर भी बहुत सारा पानी पीने का सुझाव दिया है।
इस नई सिफारिश में हाइड्रेटेड रहने के लिए ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन या ओआरएस, घर का बना पेय जैसे लस्सी, तोरानी या चावल का पानी, नींबू पानी और छाछ पीने की सिफारिश की है।

क्या है तोरानी?
लस्सी, नींबू पानी और छाछ जैसे घरेलू पेय पदार्थों के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। लेकिन तोरानी हम में से कई लोगों के लिए नया है। तोरानी यानी चावल का मांड। ये दो प्रमुख सामग्रियों से बनकर तैयार किया जाता है, चावल और पानी। उड़ीसा में इसे गर्मियों के दिन में खूब पिया जाता है। और भगवान जगन्नाथ का चढ़ाया जाने वाला सबसे लोकप्रिय घरेलू पेय है।
यह एक फर्मेंटेड ड्रिंक है जो चिलचिलाती गर्मी के दौरान शरीर को ठंडा रखने का काम करता है।
ऐसे तैयार किया जाता है
- पके हुए चावल को रात भर पानी में भिगो दें।
- अगली सुबह आप या तो चावल को पानी से छान लें या फिर एक मुट्ठी चावल को पानी में अच्छे से मैश कर लें।
- इसमें दही डालकर अच्छी तरह मिला लें
- इसमें अदरक, करी पत्ता, हरी मिर्च, नमक और भुना जीरा पाउडर डाल दीजिए।
- आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
- अपनी इच्छानुसार इसे पतला या गाढ़ा जैसी कंसिस्टेंसी पसंद करते हैं, उसके अनुसार पानी डालें।
ये बातें ध्यान रखें
- इस ड्रिंक को हल्का और पानी वाला रखें ताकि आपका शरीर प्राकृतिक तरीके से हाइड्रेटेड रहे।
- आप दोपहर में 2-3 गिलास तोरानी को पी सकते हैं।
- तोरानी में अपने स्वादानुसार मसाले का इस्तेमाल करें।
- तोरानी में इस्तेमाल होने वाले तत्व शरीर के लिए बेहद सेहतमंद होते हैं।
लू से बचने के लिए ये काम भी करें
- जब तक बहुत जरूरी न हो धूप में निकलने से बचें।
- हल्के, सूती और ढीले कपड़े पहनें।
- बाहर जाते समय सिर को कपड़े और छाते से ढक लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
