Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
क्या है Inguinal Hernia जिसे जूझ रहे हैं एथलीट नीरज चोपड़ा, पेरिस ओलपिंक के लिए टाली थी सर्जरी
Neeraj Chopra Surgery: पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीतकर एक बार फिर देश का नाम रोशन किया। लेकिन नीरज चोपड़ा काफी लंबे समय से एक हेल्थ कंडीशन से जूझ रहे हैं। एथलीट की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक नीरज चोपड़ा 2 सालों से हर्निया से जूझ रहे हैं। वह जल्दी ही सर्जरी कराएंगे। हर्निया के कारण नीरज चोपड़ा को ग्रोइन एरिया में दर्द हो रहा है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए वो जर्मनी में सर्जी कराने रवाना हो चुके हैं।
दरअसल इस समस्या की वजह से उन्हें लगातार कमर दर्द और झुकने, खांसने या लिफ्टिंग के दौरान परेशानी हो रही हैं। लेकिन पेरिस ओलपिंक में भाग लेने के लिए ही उन्होंने लंबे समय तक के लिए सर्जरी में टाल दी थी।

आइए जानते हैं कि आखिर क्या होता हैं हर्निया और इसकी वजह और लक्षण है-
क्या है इनगुइनल हर्निया?
इनगुइनल हर्निया, जिसे ग्रोइन हर्निया के नाम से भी जाना जाता है। ये पुरुषों में होने वाली एक समस्या है। आंतें या पेट की मांसपेशियों में कमजोरी होने के वजह से हर्निया हो सकता है जो त्वचा के नीचे एक नरम उभर जैसा होता है। वहीं, अगर कमर में होता है तो इसे इनगुइनल हर्निया कहा जाता है। यह मांसपेशियों में खिंचाव और दूसरी दिक्कतों की वजह से भी हो सकता है।
इनगुइनल हर्निया के लक्षण क्या हैं?
इनगुइनल हर्निया के अलग-अलग लक्षण हो सकते हैं और आइए एक नजर डालिए इसके लक्षणों पर-
- कमर में दबाव या भारीपन महसूस होना।
- कमर में दर्द, खासकर जोर लगाने, कुछ उठाने, खांसने या झुकने पर।
- जलन या चुभन का अहसास, जो पेल्विस या आपके पैर के नीचे तक फैल सकती है।
- आपकी प्यूबिक बोन के दोनों तरफ कमर के हिस्से में एक उभार।
- लंबे समय खड़े रहने या वजन उठान के दौरान पेट पर दबाव पड़ने से दर्द होना।
- पेट में लाल और जामुनी रंगा का उभार दिखना।
- पेट में सूजन होना।
इसकी वजह
- कठिन व्यायाम या शारीरिक मेहनत करना
- पिछली पेट की सर्जरी के बाद पेट का कमजोर हो जाना
- कई घंटो तक एक समान खड़े रहने से
- क्रोनिक मोटापे से पेट के अंदर दबाव होने पर
- लगातार खांसी या छींक आना।
- पेशाब करने या शौच करने के लिए लगातार दिक्कत होना।
- बार-बार जोरदार एक्सरसाइज या फिजिकल वर्क करना
- क्रोनिक ओबेसिटी से इंट्राबडोमिनल प्रेशर की वजह स
- कई घंटों तक खड़े रहने की वजह से
- सामान्य उम्र से संबंधित टिश्यूज रिजनरेशन
ग्रोइन हर्निया का क्या इलाज है?
हर्निया कई कारणों से हो सकता है। ये समस्या पुरुषों में ज्यादा देखी जाती है। एक उम्र होने पर या हैवी एक्टिविटी की वजह से हर्निया जैसी समस्या हो सकती है। इसका इलाज सिर्फ सर्जरी है। अगर आपको पेट के निचले हिस्से पर दर्द महसूस हो तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications